LIVE UPDATE

ब्रेकिंग : पूर्व मुख्यमंत्री के 9 ठिकानों पर CBI की रेड, 332 करोड़ रुपये गबन का आरोप, सीबीआई ने दर्ज किया मामला



सीबीआई नौ स्थानों पर छापेमारी कर रही है। जिसमें मिजारोम का आइजोल, मणिपुर का इंफाल और हरियाणा का गुरुग्राम शामिल है । यह छापेमारी सरकारी फंड के दुरुपयोग को लेकर की जा रही हैं। इसके अलावा सीबीआई ने मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री और मणिपुर डेवलपमेंट सोसाइटी के तत्कालीन अध्यक्ष ओकरम इबोबी सिंह और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । आरोप है कि मणिपुर डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष के रूप में काम करने के दौरान आरोपी ने लगभग 332 करोड़ रुपये का गबन किया ।

सीबीआई ने मणिपुर सरकार के अनुरोध पर पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह और मणिपुर डेवलपमेंट सोसाइटी (MDS) के तत्कालीन अध्यक्ष वाई. निंग्थम सिंह, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी एवं एमडीएस के पूर्व परियोजना निदेशक डी.एस. पूनिया, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी एवं एमडीएस के तत्कालीन अध्यक्ष पी.सी. लॉमुकंगा, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी एवं एमडीएस के तत्कालीन अध्यक्ष ओ. नबाकिशोर सिंह, एमडीएस के प्रशासनिक अधिकारी एवं तत्कालीन अध्यक्ष एस. रंजीत सिंह और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

ये खबर भी पढ़ें…
Breaking News; भारत में Telegram पर अस्थायी रोक, मोदी सरकार का बड़ा फैसला; मैसेज एडिटिंग फीचर भी रहेगा बंद, जानिए क्या है वजह
Breaking News; भारत में Telegram पर अस्थायी रोक, मोदी सरकार का बड़ा फैसला; मैसेज एडिटिंग फीचर भी रहेगा बंद, जानिए क्या है वजह
June 16, 2026
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। NEET UG की दोबारा परीक्षा के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए टेलीग्राम पर अस्थाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन सभी पर यह आरोप लगाया गया कि 30 जून 2009 से 06 जुलाई 2017 तक मणिपुर डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए अभियुक्तों ने अन्य लोगों के साथ षड्यंत्र रचते हुए सरकारी धन (करीब 518 करोड़ रुपये की कुल राशि में से लगभग 332 करोड़ रुपये) का गबन किया है। यह रकम इन्हें विकास कार्य पूरे कराने के लिए दी गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
सुप्रीम कोर्ट का नोटिस: बलौदाबाजार हिंसा केस में सरकार से जवाब तलब, 17 जुलाई को अगली सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट का नोटिस: बलौदाबाजार हिंसा केस में सरकार से जवाब तलब, 17 जुलाई को अगली सुनवाई
June 19, 2026
नई दिल्ली। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp