LIVE UPDATE
Trending

भूपेश बघेल और सौरभ चंद्राकर की चैट का क्या है पूरा सच? पूर्व सीएम ने खुद स्क्रीनशॉट शेयर कर खोल दी पोल, यूट्यूबर्स पर FIR; थाने में कांग्रेस का भारी प्रदर्शन



भिलाई/रायपुर, 18 जून 2026। छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में एक बार फिर महादेव सट्टा ऐप को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। इस बार विवाद की वजह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक कथित स्क्रीनशॉट है, जिसमें महादेव ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम वाले एक कथित यूजरनेम के बीच बातचीत का दावा किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो यूट्यूबर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा विवाद और वायरल स्क्रीनशॉट का सच?

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक चैट का स्क्रीनशॉट तेजी से प्रसारित किया जा रहा था। इस स्क्रीनशॉट के आधार पर कुछ यूट्यूब चैनलों ने खबरें चलाईं कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सौरभ चंद्राकर के बीच इंस्टाग्राम पर मोबाइल नंबर को लेकर कोई संवाद हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में जल्द लागू होगा UCC; मुख्यमंत्री साय का बड़ा बयान, बोले- मानसून सत्र तक समिति सौंपेगी रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ में जल्द लागू होगा UCC; मुख्यमंत्री साय का बड़ा बयान, बोले- मानसून सत्र तक समिति सौंपेगी रिपोर्ट
June 19, 2026
CG News: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा बयान दिया है....
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खबर फैलते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया। बुधवार को बड़ी संख्या में आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भिलाई-3 थाना पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और भ्रामक खबरें फैलाकर पूर्व मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने वाले कथित पत्रकारों और यूट्यूबर्स के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित शिकायत सौंपी।

भूपेश बघेल ने शेयर किया असली स्क्रीनशॉट, दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

इस पूरे विवाद पर खुद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल (X) पर पोस्ट कर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कथित चैट को सिरे से खारिज करते हुए इसे पूरी तरह ‘फर्जी और फोटोशॉप’ का खेल बताया।

ये खबर भी पढ़ें…
Rahul Gandhi CG Visit: रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, एयरपोर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, प्रशिक्षण शिविर में करेंगे शिरकत
Rahul Gandhi CG Visit: रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, एयरपोर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, प्रशिक्षण शिविर में करेंगे शिरकत
June 21, 2026
Rahul Gandhi CG Visit: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं....
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भूपेश बघेल ने अपने पोस्ट में लिखा:

“सुबह से फर्जी फ़ोटोशॉप के आधार पर एक खबर एक पोर्टल पर चलाई जा रही है। उस वीडियो में दिखाए गए यूज़रनेम का चैट बॉक्स आपके साथ साझा कर रहा हूँ, जिससे स्पष्ट है कि दिखाए गए यूज़रनेम के साथ किसी भी तरह के संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है।”

ये खबर भी पढ़ें…
Rahul Gandhi CG Visit: राहुल गांधी की बड़े नेताओं और पूर्व मंत्रियों को सख्त नसीहत: “गुटबाजी खत्म करें”, बंद कमरे में जिलाध्यक्षों से सीधा संवाद, ‘प्रोपेगेंडा’ की काट पर रणनीति
Rahul Gandhi CG Visit: राहुल गांधी की बड़े नेताओं और पूर्व मंत्रियों को सख्त नसीहत: “गुटबाजी खत्म करें”, बंद कमरे में जिलाध्यक्षों से सीधा संवाद, ‘प्रोपेगेंडा’ की काट पर रणनीति
June 22, 2026
रायपुर/अभनपुर, 22 जून 2026: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने आगे चेतावनी भरे लहजे में कहा कि इस फर्जी खेल को खेलने वालों और इन खबरों के प्रायोजकों (स्पॉन्सर्स) के नाम उन तक पहुँच चुके हैं। जो कथित पत्रकार इस षड्यंत्र में शामिल हैं, वे सचेत हो जाएं, क्योंकि उनकी लीगल टीम जल्द ही इस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने जा रही है। उन्होंने जिम्मेदार मीडिया संस्थानों को बिना तथ्य जांचे ऐसी भ्रामक खबरें न चलाने की सलाह भी दी।

पुलिस की कार्रवाई: साइबर एंगल से जांच शुरू

कांग्रेस की शिकायत और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भिलाई-3 थाना पुलिस ने संबंधित यूट्यूब चैनलों के संचालकों (दो यूट्यूबर्स) को आरोपी बनाते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्क्रीनशॉट के सोर्स की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इसे किस तकनीक या एडिटिंग टूल के जरिए तैयार कर वायरल किया गया। मामले में साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp