Trending

दिल्ली में गुरु रंधावा के जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, बाइक सवार बदमाश हुए फरार


नई दिल्ली, 11 जून 2026। राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा के जिम के बाहर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना पुष्कर एन्क्लेव स्थित “24 आवर्स फिटनेस” जिम के बाहर की बताई जा रही है। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है।

बाइक सवार बदमाशों ने चलाईं गोलियां

जानकारी के अनुसार, सुबह पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक आए और उन्होंने जिम के बाहर और शीशों की ओर करीब 7 राउंड फायरिंग की, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

वायरल ऑडियो और गैंग एंगल की चर्चा

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो और पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। वायरल संदेश में यह भी कहा जा रहा है कि अभिनेता सलमान खान से कथित करीबी संबंधों के चलते गुरु रंधावा को निशाना बनाया गया है और यह “सिर्फ ट्रेलर” है।

हालांकि दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वायरल ऑडियो और पोस्ट की अभी पुष्टि नहीं हुई है और सभी दावों की जांच की जा रही है।

पुलिस जांच तेज, CCTV खंगाले जा रहे

पुलिस ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की जांच के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं, जो हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हैं।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

घटना के बाद जिम और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और किसी भी एंगल को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp