Trending

CG-मंत्रियों की लगेगी क्लास; साय कैबिनेट सीखेगी सुशासन के नए मंत्र, रायपुर में लगेगा चिंतन शिविर 3.0, जुलाई के पहले सप्ताह में IIM में जुटेंगे सभी मंत्री


रायपुर, 19 जून 2026। छत्तीसगढ़ सरकार शासन-प्रशासन को अधिक प्रभावी और परिणाममुखी बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। जुलाई के पहले सप्ताह में नवा रायपुर स्थित IIM में चिंतन शिविर 3.0 का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत प्रदेश के सभी मंत्री शामिल होंगे।

सुशासन और नई कार्यशैली पर रहेगा जोर

सूत्रों के अनुसार, चिंतन शिविर का मुख्य उद्देश्य मंत्रियों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना है। शिविर के दौरान प्रशासन, नीति निर्माण, जनसेवा, तकनीक और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ मंत्रियों को प्रशिक्षण देंगे। बदलते समय के अनुरूप शासन व्यवस्था में नवाचार और बेहतर प्रबंधन के तरीकों पर भी चर्चा की जाएगी।

भविष्य की रणनीति पर होगा मंथन

शिविर में सरकार की आगामी कार्ययोजनाओं, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक सुधारों को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस मंच के जरिए सरकार आने वाले वर्षों के लिए अपनी प्राथमिकताओं और रणनीतियों को अंतिम रूप दे सकती है।

पहले भी हो चुके हैं प्रशिक्षण कार्यक्रम

गौरतलब है कि इससे पहले भी नवा रायपुर स्थित IIM में मंत्रियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। अब चिंतन शिविर 3.0 के माध्यम से सरकार विशेषज्ञों के अनुभवों का लाभ लेकर प्रशासनिक दक्षता और सुशासन को नई दिशा देने की तैयारी में है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp