शराब दुकानों में ओवररेटिंग पर बड़ी कार्रवाई; 3 आबकारी एसआई सस्पेंड, 5 अधिकारियों को नोटिस


रायपुर, 19 जून 2026। प्रदेश की शराब दुकानों में ओवररेटिंग और अनियमितताओं के मामलों में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय जांच में गड़बड़ियां सामने आने के बाद तीन आबकारी उप निरीक्षकों (एसआई) को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो जिला आबकारी अधिकारियों और तीन सहायक जिला आबकारी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

राज्य स्तरीय और संभागीय उड़नदस्ता टीमों की आकस्मिक जांच में कई शराब दुकानों में निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूले जाने और अन्य अनियमितताओं का खुलासा हुआ। ग्राहकों के माध्यम से भी ओवररेटिंग की शिकायतों की पुष्टि हुई, जिसके बाद आबकारी आयुक्त ने कार्रवाई के आदेश दिए।

इन तीन एसआई पर गिरी गाज

अनिल गुप्ता (सरगुजा) : बैरीपारा दुकान में विदेशी शराब निर्धारित मूल्य से 100 रुपये अधिक में बेचने का मामला।

ओम प्रकाश (कांकेर) : दुर्गुकोंदल दुकान में बीयर की बोतल निर्धारित कीमत से 10 रुपये अधिक में बेचने की शिकायत।

हरीश पटेल (दुर्ग) : अंजोरा दुकान में देसी शराब के 24 पाव पर 80 रुपये अतिरिक्त वसूली का मामला।


इन पांच अधिकारियों को जारी हुआ नोटिस

सीमास साहू, जिला आबकारी अधिकारी, दुर्ग – अंजोरा दुकान में अनियमितता।

लक्ष्मीकांत गायकरवाड़, जिला आबकारी अधिकारी, सरगुजा – बैरीपारा दुकान में अधिक दर पर बिक्री।

धीरज कमोजिया, सहायक जिला आबकारी अधिकारी, दुर्ग – अंजोरा दुकान में गड़बड़ी।

मधुकर श्याम हरित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी, कांकेर – दुर्गुकोंदल दुकान में बीयर की ओवररेटिंग।

शीला बघेल, सहायक जिला आबकारी अधिकारी, सरगुजा – बैरीपारा दुकान में अनियमितता।


आबकारी आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम लगातार जांच कर रही है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एकपक्षीय विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

अवैध वसूली के आरोपों की भी शिकायत

इधर, कांकेर जिले में दो आबकारी एसआई के खिलाफ विशेष संरक्षित बैगा आदिवासियों से अवैध वसूली और झूठे प्रकरण दर्ज करने की धमकी देने की शिकायत भी आबकारी आयुक्त से की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों एसआई ग्रामीणों से 10 से 25 हजार रुपये तक की वसूली करते थे। शिकायत के साथ कथित पीड़ितों की सूची भी सौंपी गई है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp