Trending

होटल में रंगरलियां मना रहे थे रेंजर! पति को महिला मित्र के साथ देख भड़की पत्नी, बाथरूम से खींचकर युवती को निकाला, सड़क पर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा


गर्लफ्रेंड’ के साथ हाईवे किनारे एक होटल में वन विभाग के रेंजर साहब रंगरलियां मना रहे थे, सी दौरान उनकी पत्नी वहां पहुंच गईं और दोनों को साथ देखकर नाराज हो गईं। इसके बाद होटल परिसर में जमकर विवाद और हंगामा हुआ। विवाद बढ़ने पर युवती होटल से बाहर निकलकर हाईवे की ओर भागी और एक गुजरते डंपर को रुकवाकर वहां से चली गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर एक हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सतना जिले के बरौंधा सर्किल में पदस्थ एक रेंजर को उनकी पत्नी ने रीवा के एक नामचीन होटल में एक अन्य युवती के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

दरअसल, रीवा के एक नामचीन निजी होटल ‘रॉयल इन’ से एक ऐसा मामला सामने आया है जो प्रशासनिक गलियारों से लेकर आम जनता के बीच चर्चा का मुख्य विषय बन गया है। सतना जिले के बरौंधा सर्किल में तैनात वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर) ब्रिजेंद्र पांडेय को उनकी ही पत्नी ने होटल के एक कमरे के भीतर किसी दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद जो कुछ भी हुआ, उसका नजारा देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए। इसके बाद होटल के कमरे से लेकर बीच सड़क तक जमकर हंगामा हुआ, जिसे देखने के लिए राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।

देर रात पहचान पत्र देकर बुक किया था कमरा नंबर 206

मिली जानकारी के अनुसार, रेंजर रविवार देर रात करीब 10:48 बजे रीवा के सिविल लाइंस/विश्वविद्यालय मार्ग स्थित होटल ‘रॉयल इन’ पहुंचे थे। उन्होंने होटल के रिसेप्शन काउंटर पर अपनी पहचान आईडी (पहचान पत्र) जमा कर कमरा नंबर 206 बुक किया था।

इस मामले में होटल प्रबंधन की एक बड़ी लापरवाही भी उजागर हुई है। रेंजर ने आगंतुक (विजिटर) रजिस्टर में केवल अपना नाम दर्ज कराया था, जबकि उनके साथ आई युवती की कोई भी जानकारी या नाम होटल के आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया गया था।

सोमवार दोपहर पत्नी ने दी दबिश, खुला राज

सोमवार दोपहर रेंजर की पत्नी को अपने पति की इस गतिविधि की भनक लग गई। सूचना मिलते ही वह सीधे होटल रॉयल इन पहुंचीं और बिना वक्त गंवाए सीधे कमरा नंबर 206 के बाहर जा खड़ी हुईं। पत्नी ने जब कमरे का दरवाजा खटखटाया, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे के भीतर उनके रेंजर पति के साथ एक अन्य युवती मौजूद थी।

होटल से लेकर बीच सड़क तक चला तमाशा

पति को रंगे हाथों पकड़ने के बाद पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कमरे में मौजूद युवती से कड़े सवाल-जवाब शुरू कर दिए, जिससे दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी। रेंजर लगातार बीच-बचाव करने और युवती को वहां से सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास करते रहे, लेकिन उनकी पत्नी लगातार खरी-खोटी सुनाती रहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विवाद जब नियंत्रण से बाहर हो गया, तो रेंजर होटल से बाहर निकलकर भागने लगे। इस पर उनकी पत्नी ने बीच सड़क तक उनका पीछा किया। दिनदहाड़े सड़क पर चलते इस हाई-प्रोफाइल तमाशे को देखने के लिए सैकड़ों राहगीरों का हुजूम इकट्ठा हो गया और यातायात भी कुछ समय के लिए बाधित रहा।

पुलिस तक पहुंचा मामला, जांच शुरू

शुरुआती तौर पर लग रहा था कि मामला शांत हो गया है, लेकिन बाद में यह विवाद थाने तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि रेंजर की पत्नी खुद सतना जिले में महिला कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। पत्नी की शिकायत के आधार पर रीवा के चोरहटा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब होटल के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है और नियमों के उल्लंघन को लेकर होटल प्रबंधन के खिलाफ भी जांच की जा रही है

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp