LIVE UPDATE
Trending

बिजली की नई दरों पर छत्तीसगढ़ में सियासी उबाल! बिलासपुर में गरजे धनेंद्र साहू, बोले- पांचवीं बार बढ़ा दाम, जनता पर डाला अतिरिक्त बोझ



बिलासपुर, 18 जून 2026। छत्तीसगढ़ में बिजली की नई दरें लागू होने के बाद प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इस फैसले के खिलाफ राज्यव्यापी मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार को बिलासपुर में एक विशेष प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया, जहां छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

धनेंद्र साहू ने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता पहले से ही कमरतोड़ महंगाई की मार झेल रही है, ऐसे समय में बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी करना आम आदमी की जेब पर सीधा डाका डालने जैसा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस नेता ने दरों में हुई वृद्धि का ब्योरा देते हुए सरकार को घेरा, कहा कि  घरेलू उपभोक्ता: दरों में 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। गैर-घरेलू (व्यापारी): व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट दाम बढ़ाए गए हैं किसान (कृषि पंप): कृषि पंपों की दरों में भी 40 पैसे प्रति यूनिट का इजाफा कर किसानों की चिंता बढ़ा दी गई है।

“भाजपा राज में 5वीं बार बढ़ी दरें, ‘हाफ’ योजना बंद होने से बढ़ी आफत”

धनेंद्र साहू ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद यह पांचवीं बार है जब बिजली महंगी की गई है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस सरकार के समय ‘बिजली बिल हाफ योजना’ के जरिए लाखों परिवारों को सीधी राहत मिल रही थी। वर्तमान सरकार ने उस जनहितैषी व्यवस्था को खत्म कर दिया। नतीजा यह है कि अब लोगों के बिजली बिल पहले की तुलना में दोगुने-तिगुने आ रहे हैं।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्मार्ट मीटर पर उठाए सवाल, जांच की मांग

प्रेसवार्ता में कांग्रेस ने प्रदेशभर में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। साहू ने कहा कि कई इलाकों से शिकायतें आ रही हैं कि स्मार्ट मीटरों में वास्तविक खपत से कहीं ज्यादा यूनिट दर्ज हो रही है, जिससे लोगों के घरों में भारी-भरकम बिल पहुंच रहे हैं। उन्होंने इस पूरे मामले की किसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराने की मांग की है।

कांग्रेस ने गिनाए जनता की परेशानी के ‘3 बड़े कारण’

कांग्रेस नेता के अनुसार, आज छत्तीसगढ़ के उपभोक्ताओं की परेशानी के पीछे तीन मुख्य वजहें हैं, पहला बिजली दरों में लगातार की जा रही वृद्धि, दूसरा बिजली बिल हाफ योजना’ का बंद होना और तीसरा स्मार्ट मीटरों की गड़बड़ी और भारी-भरकम बिल आना | प्रदेश की जनता लगातार इन परेशानियों का सामना कर रही है, इसके बावजूद प्रदेश सरकार जनता की समस्याएं समझ नहीं रही है ा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp