LIVE UPDATE
Trending

“बस्तर IG से लेकर कई SP तक”…पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल के संकेत! बस्तर आईजी की रेस हुई तेज, इन जिलों को जल्द मिल सकते हैं नए पुलिस कप्तान



रायपुर, 18 जून 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि राज्य सरकार जल्द ही आईपीएस अधिकारियों की नई तबादला सूची जारी कर सकती है। इस संभावित सूची में बस्तर रेंज के आईजी के साथ-साथ करीब एक दर्जन जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) के प्रभार में बदलाव होने की चर्चा है।

बस्तर रेंज के वर्तमान आईजी सुंदरराज पी (Sundarraj P) को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) में सेंट्रल डेपुटेशन मिलने के बाद अब बस्तर में नए आईजी की तैनाती तय मानी जा रही है। इसके साथ ही राज्य के करीब एक दर्जन जिलों के पुलिस कप्तान (SP) बदले जा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बस्तर आईजी की रेस में दो बड़े नाम

करीब सात सालों से बस्तर रेंज की कमान संभाल रहे सुंदरराज पी के दिल्ली जाने के बाद बस्तर के नए आईजी के लिए 2004 बैच के दो वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के नाम सबसे आगे चल रहे हैं:

  1. अजय यादव: बस्तर के ही रहने वाले अजय यादव नारायणपुर, कांकेर और जगदलपुर सहित कुल 7 जिलों के एसपी और रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा के आईजी रह चुके हैं।

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  2. बद्री नारायण मीणा: छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा 9 जिलों के एसपी रहने का रिकॉर्ड रखने वाले बी.एन. मीणा दुर्ग रेंज में दो बार आईजी रहने वाले पहले आईपीएस हैं।

इन जिलों के बदल सकते हैं पुलिस कप्तान (SP)

सूत्रों और रिपोर्ट के मुताबिक, जिन जिलों के कप्तानों को बदला जा सकता है या जिन्हें नई जिम्मेदारी दी जा सकती है, उनमें जगदलपुर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, सूरजपुर, बेमेतरा, मुंगेली और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) का नाम शामिल हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) की 22 बटालियनों में से आधे से ज्यादा में वर्तमान में डबल चार्ज चल रहा है। इस फेरबदल के जरिए गृह विभाग राज्य पुलिस सेवा के 2007-08 बैच के अधिकारियों को कुछ बटालियनों में नए कमांडेंट के रूप में तैनात करने पर भी विचार कर रहा है।

माना जा रहा है कि सरकार बहुत जल्द इस बड़ी ट्रांसफर लिस्ट पर अपनी अंतिम मुहर लगा सकती है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp