LIVE UPDATE

CG-निलंबित ब्रेकिंग; इस जिले के तत्कालीन DEO निलंबित, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, जानें क्या है पूरा मामला



रायपुर, 18 जून 2026. छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पदस्थापना में अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई किया है, उत्तर बस्तर कांकेर के तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) अशोक कुमार पटेल को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में मंत्रालय से आदेश जारी किया गया।


जारी आदेश के मुताबिक, संयुक्त संचालक बस्तर, जगदलपुर तथा जांच दल की रिपोर्ट में पाया गया कि तत्कालीन DEO अशोक कुमार पटेल ने शासन के निर्देशों के विपरीत प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति के बाद काउंसिलिंग के माध्यम से किए गए पदस्थापना आदेश में बिना काउंसिलिंग के बदलाव कर पदांकित स्थान में संशोधन किया। इसके लिए उन्हें जिम्मेदार माना गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में अवैध माइनिंग पर CM साय का बड़ा हंटर! बलौदाबाजार में 6 क्रशर सील, महानदी में अवैध उत्खनन करती मशीन जब्त; ड्रोन सर्वे से माफियाओं पर वार
छत्तीसगढ़ में अवैध माइनिंग पर CM साय का बड़ा हंटर! बलौदाबाजार में 6 क्रशर सील, महानदी में अवैध उत्खनन करती मशीन जब्त; ड्रोन सर्वे से माफियाओं पर वार
June 22, 2026
रायपुर, 22 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


आदेश में कहा गया है कि अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में उन्होंने लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता बरती, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है।


इसी आधार पर राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत अशोक कुमार पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
PM-USHA से छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की तस्वीर बदलेगी: 33 जिलों के कॉलेजों को करोड़ों का अनुदान, 5 लाख छात्र होंगे लाभान्वित
PM-USHA से छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की तस्वीर बदलेगी: 33 जिलों के कॉलेजों को करोड़ों का अनुदान, 5 लाख छात्र होंगे लाभान्वित
June 22, 2026
रायपुर, 22 जून 2026. छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा जगत में एक नए युग का सूत्रपात हो चुका है। वर्ष 2014...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp