LIVE UPDATE

ब्रेकिंग : भूपेश कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, प्रदेश के 51 स्थानों को बनाया जायेगा “टूरिस्ट प्लेस”…राम वन गमन के 8 स्थानों को पर्यटन स्थल के रुप में करेंगे विकसित



भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है । बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है । संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा में सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले बंदे मातरम के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राजगीत अरपा पैरी के धार के गाए जाने का निर्णय लिया गया है । उन्होंने बताया कि संविधान दिवस के दिन 26 नवंबर को बलिदान दिवस का उल्लेख किया जाएगा। सदन की कार्यवाही चलेगी। मंत्रियों का संबोधन भी होगा ।

कैबिनेट बैठक में राम गमन पथ को पर्यटन परिपथ के तौर पर विकसित किया जायेगा। मंत्री ने कहा कि सिर्फ बस्तर नहीं बल्कि कोरिया जिले से लेकर बस्तर तक छत्तीसगढ़ सरकार पूरे राम पथ गमन को विकसित करेगी । इसके साथ ही अनुपूरक बजट के प्रस्ताव को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है । 25 नवम्बर यानी सत्र के पहले दिन ही सरकार अनुपूरक बजट लाएगी । 26 नवंबर को पारण किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश के 51 जगहों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। प्रथम चरण में राज्य सरकार ने सरगुजा से लेकर बस्तर के बीच स्थित आठ स्थलों का चयन किया है। इनमें सीतामढ़ी ( कोरिया),रामगढ़ ( सरगुजा),शिवरीनारायण ( जांजगीर चाँपा),तुरतुरिया (बलौदा बाज़ार),चंद्रखुरी (रायपुर),राजिम ( गरियाबंद),सिहावा (धमतरी ) और जगदलपुर ( बस्तर ) शामिल हैं। इस परियोजना की शुरुआत माता कौशल्या मंदिर चंद्रखुरी से की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp