LIVE UPDATE

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव : CM भूपेश की पहल पर प्रदेश के मंत्री राज्यों के मुख्यमंत्रियों को दे रहें हैं निमंत्रण….उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर को दिया न्यौता

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने आज हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में वहां के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें छत्तीसगढ़ में आगामी 27 दिसम्बर से शुरू होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया ।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिये सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है वहीं राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपने राज्यों के आदिवासी नर्तक दलों को इस आयोजन में भेजने का अनुरोध भी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
May 15, 2026
NEET UG Re Exam Date: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट यूजी) 2026 री-एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों को छत्तीसगढ़ में 27 से 29 दिसम्बर तक होने वाले नेशनल ट्रायबल डांस फेस्टिवल का निमंत्रण देने का जिम्मा राज्य के मंत्रियों को सौपा हैं। इसी कड़ी में मंत्री श्री कवासी लखमा हरियाणा राज्य के दौरे पर है। इस मौके पर श्री लखमा ने मुख्यमंत्री श्री खट्टर को छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की संस्कृति, पर्यटन और विकास से भी अवगत कराया ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *