LIVE UPDATE

नई दिल्ली के राजपथ पर इस वर्ष छत्तीसगढ़ की झांकी करेगी नेतृत्व, गणतंत्र दिवस पर झांकी के साथ सांस्कृतिक दल करेंगे ककसार नृत्य का प्रदर्शन

गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर विभिन्न राज्यों व विभागों की ओर से निकलने वाली झांकियों में इस बार छत्तीसगढ़ की झांकी नेतृत्व करेगी। शनिवार को राष्ट्रीय रंगशाला कैम्प में जनसंपर्क विभाग के आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने झांकी निर्माण का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सांस्कृतिक दलों से भी मुलाकात की और उनका उत्साह वर्धन किया छत्तीसगढ़ के दूरस्थ आदिवासी अंचल नारायणपुर से आए आदिवासी कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही हे ।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि नई दिल्ली के राजपथ पर इस बार छत्तीसगढ़ की झांकी भी निकलेगी, राजपथ पर निकलने वाली विभिन्न राज्यों की झाँकियों के क्रम में में छत्तीसगढ़ राज्य की झाँकी का क्रम सबसे पहले होगा ।छत्तीसगढ़ की झाँकी जिसमें प्रदेश की कला और आभूषण का प्रदर्शन किया जाएगा। झांकी का निर्माण राष्ट्रीय रंगशाला कैम्प नई दिल्ली में किया जा रहा, जिसके निरीक्षण के लिए आज छत्तीसगढ़ से जनसंपर्क विभाग के आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा भी पहुँचे। झांकी के अवलोकन के साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ से झांकी में शामिल होने पहुँचे सांस्कृतिक दल के कलाकारों से मुलाकात कर उनका उत्साह वर्धन किया। राजपथ पर झांकी के साथ छत्तीसगढ़ के नृतक दल ककसार नृत्य का प्रदर्शन करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *