LIVE UPDATE
Trending

CG-चलती BMW में गर्लफ्रेंड का डांस VIDEO वायरल: मोबाइल निकालकर डांस करते बनाई रील, रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर के बेटे को पकड़ थाने ले गई पुलिस

बिलासपुर 26 मई 2026। बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर चलती BMW कार की सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट और डांस करना युवक-युवती को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार को जब्त कर लिया। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक BMW कार क्रमांक CG 10 CA 3999 को युवक प्रतीक लूथर (36) शुभम विहार का रहने चला रहा था, रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर का बेटा है और ट्रेडिंग का काम करता है। रविवार रात वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने निकला था, तभी स्टंटबाजी की घटना हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में शुरू होगा सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान, अब हर पात्र तक पहुंचेगा सरकारी योजना का लाभ, CM साय ने दी जानकारी
छत्तीसगढ़ में शुरू होगा सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान, अब हर पात्र तक पहुंचेगा सरकारी योजना का लाभ, CM साय ने दी जानकारी
June 19, 2026
रायपुर, 19 जून 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक पात्र परिवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वायरल वीडियो में एक युवती तेज रफ्तार कार की सनरूफ से बाहर निकलकर डांस करती दिखाई दे रही है, जबकि कार हाईवे पर दौड़ रही थी। वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वाहन को ट्रेस कर थाना पहुंचाया।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में टीआई सस्पेंड: SSP रजनेश सिंह की बड़ी कार्रवाई, सिरगिट्टी के तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड, जानें वजह
बिलासपुर में टीआई सस्पेंड: SSP रजनेश सिंह की बड़ी कार्रवाई, सिरगिट्टी के तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड, जानें वजह
June 19, 2026
बिलासपुर, 19 जून 2026 : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस महकमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस पूछताछ में चालक ने यातायात नियमों के उल्लंघन की बात स्वीकार कर ली है। इसके बाद चकरभाठा पुलिस ने BMW कार को जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया रील और स्टंट के लिए सड़क पर अपनी और दूसरों की जान खतरे में न डालें तथा यातायात नियमों का पालन करें।

ये खबर भी पढ़ें…
ठेकेदार से एसी, टाइल्स, एलईडी टीवी और सोने-हीरे की अंगूठियां तक मंगाईं; इंजीनियर पर 1.68 करोड़ की रिश्वत का आरोप में गिरफ्तार, एफआईआर में कई बड़े खुलासे
ठेकेदार से एसी, टाइल्स, एलईडी टीवी और सोने-हीरे की अंगूठियां तक मंगाईं; इंजीनियर पर 1.68 करोड़ की रिश्वत का आरोप में गिरफ्तार, एफआईआर में कई बड़े खुलासे
June 19, 2026
रायपुर, 19 जून 2026. राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp