LIVE UPDATE

देर रात पत्नी ने दरवाजा खोलने में कर दी देरी, DSP पति चला दी गोली, केस दर्ज

पंजाब पुलिस में सिंघम के नाम से चर्चित डीएसपी अतुल सोनी पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है, सोनी पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी सुनिता सोनी पर गोली चलाकर जान से मारने की कोशिश की |

क्या हुआ उस रात?
ये घटना शनिवार रात की है. अतुल सोनी देर रात करीब ढाई बजे एक पार्टी से घर लौटे थे, पत्नी ने घर का दरवाजा काफी देर से खोला, इस बात से डीएसपी सोनी इतने नाराज़ हो गए कि उन्होंने पत्नी पर गोली चला दी, हालांकि गोली उनकी पत्नी को नहीं लगी, कहा जा रहा है कि गोली सिर के ऊपर से निकल गई और पत्नी बाल-बाल बच गईं |

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पत्नी ने दिए सबूत
हमले के बाद डीएसपी की पत्नी ने मोहाली के थाना फेज-8 में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है, आरोप है कि अतुल सोनी ने गोली अपनी सर्विस रिवाल्वर से नहीं, बल्कि अवैध रिवॉल्वर से चलाई. सोनी की पत्नी ने पंजाब पुलिस को घटना में इस्तेमाल हथियार और कारतूस भी सौंप दिए हैं, अतुल सोनी फिलहाल फरार है |

पंजाब के इस सिंघम का विवादों से पुराना नाता
बता दें कि अतुल सोनी कई पंजाबी फिल्म और वीडियो में भी काम कर चुके हैं और बॉडी बिल्डिंग में भी पंजाब पुलिस का चर्चित चेहरा रहे हैं, सोनी पहले भी कई बार विवादों में घिर चुके हैं, जून 2012 में उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था, मार्च 2013 में सोनी के खिलाफ फिरौती और किडनैपिंग का मामला दर्ज हुआ था, इतना ही नहीं पिछले साल मार्च में सोनी के बेटे को एक रोड एक्सिडेंट के मामले में गिरफ्तार किया गया था, आरोप था कि उसकी गाड़ी से एक एनआराई की मौत हो गई थी |

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *