LIVE UPDATE
Trending

छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच

बेमेतरा 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई साजा तहसील के डोंगी तराई क्षेत्र में की गई, जहां जमीन बंटवारे के मामले में किसान से घूस मांगी जा रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार, किसान नरोत्तम अपनी पैतृक जमीन के बंटवारे की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए लंबे समय से राजस्व कार्यालय के चक्कर लगा रहा था। आरोप है कि संबंधित पटवारी ओमकार सोनवानी ने काम आगे बढ़ाने और जरूरी दस्तावेजी कार्रवाई पूरी करने के बदले 15 हजार रुपये की मांग की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-ब्रेकिंग; VSK ऐप पर शिक्षकों को नहीं मिलेगी राहत, DPI के सख्त निर्देश…वरना नहीं मिलेगा वेतन
CG-ब्रेकिंग; VSK ऐप पर शिक्षकों को नहीं मिलेगी राहत, DPI के सख्त निर्देश…वरना नहीं मिलेगा वेतन
June 17, 2026
रायपुर, 17 जून 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने सख्त रुख अपनाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिश्वत की मांग से परेशान किसान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत के बाद ACB ने मामले की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप प्लान तैयार किया। तय योजना के तहत किसान आरोपी पटवारी को रिश्वत की रकम देने पहुंचा। जैसे ही पटवारी ने 15 हजार रुपये लिए, पहले से निगरानी कर रही ACB टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पटवारी से पूछताछ जारी है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: RTO/DTO के लिए मुख्यालय में रहना अनिवार्य, बकाया वसूली के लिए चलेगा विशेष अभियान
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: RTO/DTO के लिए मुख्यालय में रहना अनिवार्य, बकाया वसूली के लिए चलेगा विशेष अभियान
June 17, 2026
रायपुर, 17 जून 2026: छत्तीसगढ़ में परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए परिवहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी पहले भी लोगों से इसी तरह अवैध वसूली करता था या नहीं। मामले में अन्य कर्मचारियों या दलालों की भूमिका की भी जांच की जा सकती है।

इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप की स्थिति है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में जमीन संबंधी कार्यों में रिश्वतखोरी की शिकायतें लगातार सामने आने से प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-नागोई डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: चार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
CG-नागोई डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: चार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
June 17, 2026
रायपुर 17 जून 2026 /कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड अंतर्गत ग्राम नागोई में 16-17 जून की रात हुए दोहरे हत्याकांड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp