Trending

CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”


रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष जैसे पदों पर फैसला लेना पार्टी हाईकमान का अधिकार है। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत फिर गरमा गई है।

मीडिया से बातचीत में भूपेश बघेल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पिछले तीन से साढ़े तीन वर्षों से संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और पूरी पार्टी उनके नेतृत्व में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसे प्रदेश अध्यक्ष बनाना है और किसे नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी देनी है, यह पूरी तरह हाईकमान तय करता है। ऐसे मामलों में वे अपनी ओर से कोई राय नहीं देना चाहते।

दरअसल, हाल ही में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बयान दिया था कि यदि पार्टी उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देती है तो वे उसे निभाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा था कि वे छत्तीसगढ़ के लिए लगातार काम कर रहे हैं और पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

टीएस सिंहदेव के इस बयान के बाद कांग्रेस संगठन के भीतर चर्चाएं तेज हो गई थीं। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि बाबा साहब बड़े नेता हैं और उन्हें दिल्ली जाकर काम करना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश संगठन में युवाओं को अवसर मिलना जरूरी है।

इसके बाद टीएस सिंहदेव ने भी इशारों-इशारों में जवाब देते हुए कहा था कि हर कांग्रेसी की पहली जिम्मेदारी संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने यह भी कहा कि जब बड़े नेताओं की बात होती है तो यह भी देखा जाना चाहिए कि कौन चुनाव जीता और कौन हारा। सिंहदेव ने कहा कि वे लगातार प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे निभाने के लिए तैयार हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp