LIVE UPDATE

प्रधान आरक्षक सस्पेंड; रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, SP की बड़ी कार्रवाई ल, प्रधान आरक्षक को किया निलंबित

बिलासपुर, 26 मई 2026। सरकंडा थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक का रिश्वत मांगते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रधान आरक्षक शोभित केवर्त्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, एक मामले में आरोपियों को छोड़ने के एवज में प्रधान आरक्षक द्वारा परिजनों से रिश्वत की मांग की जा रही थी। परिजन पैसे देने को तैयार नहीं थे, इसी दौरान बातचीत का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया गया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि थानों में आरोपियों को छोड़ने, मुचलके पर रिहा करने और चालान पेश करने के नाम पर रकम मांगने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इसके लिए कुछ विशेष सिपाहियों की ड्यूटी भी लगाई जाती है, जो केवल “सेटिंग” का काम संभालते हैं।

इधर, सरकंडा थाना से जुड़ी एक अन्य शिकायत भी सामने आई है। आरोप है कि एक व्यक्ति को पूरे दिन थाने में बैठाकर रखा गया और छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की गई। बाद में परिजनों ने 20 हजार रुपये का इंतजाम कर एक सिपाही को दिए, तब जाकर युवक को छोड़ा गया। हालांकि इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
High-level review of PMGSY in Chhattisgarh; CS directs connectivity for all unlinked habitations
High-level review of PMGSY in Chhattisgarh; CS directs connectivity for all unlinked habitations
June 16, 2026
Raipur, June 16,2026 /In the 28th meeting of State-Level Standing Committee on Tuesday a high-level review of the Pradhan Mantri...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp