LIVE UPDATE
Trending

राहुल गांधी के बयान पर CM विष्णुदेव साय ने जताई कड़ी आपत्ति; बोले- देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का अपमान



रायपुर, 21 मई 2026। रायबरेली और अमेठी दौरे के दौरान कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi द्वारा प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah को लेकर दिए गए बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री साय ने राहुल गांधी की टिप्पणी को अशोभनीय, दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए कहा कि यह कांग्रेस की राजनीतिक हताशा और संकुचित मानसिकता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लंबे समय से सत्ता से बाहर रहने की निराशा में कांग्रेस अब लोकतांत्रिक मर्यादाओं की सीमाएं लांघ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश ने आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी गंभीर चुनौतियों का मजबूती से सामना किया है। साथ ही भारत ने वैश्विक मंच पर एक मजबूत और निर्णायक राष्ट्र के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Breaking News; भारत में Telegram पर अस्थायी रोक, मोदी सरकार का बड़ा फैसला; मैसेज एडिटिंग फीचर भी रहेगा बंद, जानिए क्या है वजह
Breaking News; भारत में Telegram पर अस्थायी रोक, मोदी सरकार का बड़ा फैसला; मैसेज एडिटिंग फीचर भी रहेगा बंद, जानिए क्या है वजह
June 16, 2026
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। NEET UG की दोबारा परीक्षा के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए टेलीग्राम पर अस्थाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए देश के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ इस तरह की घृणित और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल बेहद निंदनीय है। मुख्यमंत्री के मुताबिक यह केवल नेताओं का अपमान नहीं बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बयान है।

“संवैधानिक पदों की गरिमा राष्ट्र की गरिमा से जुड़ी”

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जैसे संवैधानिक पदों की गरिमा राष्ट्र की गरिमा से जुड़ी होती है। राजनीतिक विरोध के नाम पर अशिष्ट, अपमानजनक और अतिवादी भाषा का प्रयोग लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी बोलने वाले की राजनीतिक परिपक्वता पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Guru Randhawa के जिम पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, Lawrence Bishnoi गैंग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार
Guru Randhawa के जिम पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, Lawrence Bishnoi गैंग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार
June 17, 2026
दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित Punjabi Singer Guru Randhawa के जिम के बाहर हुई फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जागरूक जनता इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना और लोकतंत्र विरोधी आचरण को कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक असहमति लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन भाषा की मर्यादा बनाए रखना हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

दरअसल, राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता घर लौटें और यदि उनके सामने आरएसएस के लोग नरेंद्र मोदी और अमित शाह की बात करें, तो उनसे कहें कि “आपका प्रधानमंत्री गद्दार है, आपका गृह मंत्री गद्दार है, आपका संगठन गद्दार है। आपने हिंदुस्तान को बेचने का काम किया है। आपने संविधान पर हमला किया है। आपने बाबा साहेब आंबेडकर और महात्मा गांधी के विचारों पर आक्रमण किया है।”

ये खबर भी पढ़ें…
सुप्रीम कोर्ट का नोटिस: बलौदाबाजार हिंसा केस में सरकार से जवाब तलब, 17 जुलाई को अगली सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट का नोटिस: बलौदाबाजार हिंसा केस में सरकार से जवाब तलब, 17 जुलाई को अगली सुनवाई
June 19, 2026
नई दिल्ली। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राहुल गांधी के इस बयान के बाद देशभर में राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक पदों का अपमान करने का आरोप लगाया है।

आज अधिकारियों की बड़ी बैठक लेंगे CM साय

इधर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज “सुशासन तिहार-2026” के तहत आयोजित कार्यक्रमों का निरीक्षण भी करेंगे। मुख्यमंत्री जन समस्या निवारण शिविर में पहुंचकर आम लोगों से सीधे संवाद करेंगे और शिकायतों के निराकरण की स्थिति का जायजा लेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अधिकारियों के साथ लंबी समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, लंबित शिकायतों और उनके समाधान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की जाएगी।

सरकार की प्राथमिकता आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री संबंधित अधिकारियों को निर्देश देंगे कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और प्रशासनिक व्यवस्था अधिक जवाबदेह एवं पारदर्शी बने।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp