Trending

CG-सायकल से मंत्रालय पहुंचे मंत्री; “ईंधन बचाओ” संदेश के साथ सायकल से मंत्रालय पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, PM मोदी की अपील का दिखा असर


नई दिल्ली, 15 मई 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन की बचत और कम उपयोग की अपील का असर अब केंद्रीय मंत्रियों में भी दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री व् सांसद बिलासपुर Tokhan Sahu शुक्रवार को दिल्ली स्थित पंडित पंत मार्ग के कोठी क्रमांक-8 से संकल्प भवन स्थित मंत्रालय कार्यालय सायकल से पहुंचे।

मंत्री श्री साहू ने सायकल चलाकर मंत्रालय पहुंचते हुए आम लोगों को ईंधन बचाने और वैकल्पिक साधनों को अपनाने का संदेश दिया। माना जा रहा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है, जिसमें देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत पड़ने पर सार्वजनिक या वैकल्पिक परिवहन का उपयोग करने की बात कही गई थी।

दिल्ली की सड़कों पर केंद्रीय मंत्री को सायकल चलाते देख राहगीरों और कर्मचारियों में भी उत्सुकता नजर आई। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, फिटनेस और ऊर्जा बचत को लेकर भी संदेश दिया।

गौरतलब है कि देश में इन दिनों ईंधन को लेकर चर्चा का माहौल है। ऐसे समय में केंद्रीय मंत्री का सायकल से मंत्रालय पहुंचना प्रतीकात्मक रूप से बड़ा संदेश माना जा रहा है। राजनीतिक और सामाजिक हलकों में उनकी इस पहल की सराहना की जा रही है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp