सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?


डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी” से जोड़े जाने की बात सामने आई—के बाद सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद और व्यंग्यात्मक कैंपेन शुरू हो गया है। इसी के चलते एक ऑनलाइन मूवमेंट “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)” तेजी से वायरल हो गया है।

हालांकि, जस्टिस सूर्यकांत ने बाद में अपनी टिप्पणियों पर सफाई देते हुए कहा कि मीडिया के एक हिस्से ने उनके बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया है।

क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP)?

यह एक व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया कैंपेन है, जिसकी शुरुआत अभिजीत दीपके नामक व्यक्ति ने की बताई जाती है। उन्होंने बताया कि यह आइडिया उन्हें उस समय आया जब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (पूर्व ट्विटर) पर CJI से जुड़ी टिप्पणी देखी।

अभिजीत दीपके से मीडिया से बात की है जिसमें उन्होंने बताया है कि इस तरह का सोशल मीडिया कैंपेन उन्होंने किस वजह से शुरू की.

इस तरह के सोशल मीडिया कैंपेन का आइडिया कहां से आया? इस सवाल पर अभिजीत दीपके कहते हैं, “मैं ट्विटर (अब एक्स) पर सीजेई (भारत के मुख्य न्यायाधीश) का बयान देख रहा था जहां पर वो सिस्टम की आलोचना करने और राय देने के लिए देश के युवाओं की तुलना कॉकरोच और परजीवियों से कर रहे थे.”

“मैंने इसे बेहद हास्यास्पद समझा क्योंकि सीजेआई को देश के संविधान का संरक्षक माना जाता है. वो संविधान जो हर किसी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आज़ादी देता है. अब एक ऐसा शख़्स जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करने के लिए वो कैसे युवाओं की तुलना कॉकरोच और परजीवियों से कर सकता है.”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोशल मीडिया पर लोकप्रिय

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कैंपेन से जुड़ी वेबसाइट और सोशल मीडिया पेज तेजी से लोकप्रिय हुए हैं। इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर इसे लाखों फॉलोअर्स मिलने और बड़ी संख्या में लोगों के रजिस्टर होने की बात भी सामने आ रही है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp