LIVE UPDATE

देखिए वीडियो : मंत्री अमर अग्रवाल ने लाठीचार्ज मामले पर कांग्रेसियों पर साधा निशाना!…बोले – कांग्रेस में टिकट के लिए प्रतिस्पर्धा, मेरे बयान को गलत तरीके से कर रहे पेश, काल्पनिक स्टोरी तैयार कर बना रहे मुद्दा…किसी के घर में जबरदस्ती घुसकर कचरा फेंकना, समझ से परे



बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं के ऊपर लाठीचार्ज के मामले में मंत्री अमर अग्रवाल ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में जिस तरीके से टिकट की प्रतिस्पर्धा चल रही है, उसे देखते हुए मेरे बयान को सभी प्रतिस्पर्धी तोड़ मड़ोड़कर पेश कर रहे हैं | मैंने कछार में कहा था कि कांग्रेस का जो ये वर्षों का कचरा है, हम साफ कर रहे हैं, मेरा वो बड़ा स्पष्ट बयान है,  लेकिन मैंने जो कहा नहीं उसे कांग्रेसी विषय बना रहे हैं | उस बयान को जबरदस्ती काल्पनिक आधार पर मुद्दा बनाकर मेरे घर में घुसना, जबरदस्ती करना, मैं समझता हूँ कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है, उनको ये सब घटनाओं को रोकना चाहिए |

ये खबर भी पढ़ें…
भूपेश बघेल और सौरभ चंद्राकर की चैट का क्या है पूरा सच? पूर्व सीएम ने खुद स्क्रीनशॉट शेयर कर खोल दी पोल, यूट्यूबर्स पर FIR; थाने में कांग्रेस का भारी प्रदर्शन
भूपेश बघेल और सौरभ चंद्राकर की चैट का क्या है पूरा सच? पूर्व सीएम ने खुद स्क्रीनशॉट शेयर कर खोल दी पोल, यूट्यूबर्स पर FIR; थाने में कांग्रेस का भारी प्रदर्शन
June 18, 2026
भिलाई/रायपुर, 18 जून 2026। छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में एक बार फिर महादेव सट्टा ऐप को लेकर बवाल खड़ा हो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमर ने कहा कि जो भी घटना हुई, वो घटना नहीं होनी चाहिए, लोकतंत्र पर मुद्दों पर अपनी बात रखने का अधिकार सबको है | मेरे को तो यही समझ नहीं आई की घेराव क्यों किया | हमने भी विरोधी दल की राजनीती की है, किसी के निजी बंगले पर बार-बार आना, जहाँ पर किसी भी राजनीति परिवार रहता है, बच्चे रहते हैं | ये गलत परंपरा कांग्रेस के द्वारा चार पांच सालों से चलाई जा रही है, और कल भी जिस प्रकार की घटना की मुझे जानकारी मिली है, घर में आना, कचरा फेंकना, मैं तो समझ नहीं पाया की आये क्यों थे, उद्देश्य क्या था, उसके बाद क्या हुआ मुझे नहीं पता, लेकिन जो मुझे जानकारी मिली हैं, यहाँ पर कचरा फेंका, जिसके बाद पुलिस ने अपराध कायम कर गिरफ़्तारी करने कांग्रेस भवन पहुंची, और उनके साथ जैसा पुलिस प्रशासन का कहना है पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार भी की, पुलिस का कहना है थोड़ा सा बल प्रयोग किया | इस सारी घटना में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा है की मंत्री के घर में कचरा फेंकना और कांग्रेस भवन में पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज करने के मामले में दंडाधिकारी जाँच होगी | जो पुरे मामले के लिए पर्याप्त है, जाँच के बाद मामले कि सच्ची सामने आ जाएगी |

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ योग आयोग को मिला नया अध्यक्ष, संजय अग्रवाल को मिली जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ योग आयोग को मिला नया अध्यक्ष, संजय अग्रवाल को मिली जिम्मेदारी
June 19, 2026
रायपुर, 19 जून 2026. छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य योग आयोग के अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति करते हुए बिलासपुर निवासी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें एक दिन पहले बिलासपुर में पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस भवन में घुसकर कांग्रेस नेताओं पर लाठीचार्ज किया था, जिसे लेकर कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है |

ये खबर भी पढ़ें…
CG-मंत्रियों की लगेगी क्लास; साय कैबिनेट सीखेगी सुशासन के नए मंत्र, रायपुर में लगेगा चिंतन शिविर 3.0, जुलाई के पहले सप्ताह में IIM में जुटेंगे सभी मंत्री
CG-मंत्रियों की लगेगी क्लास; साय कैबिनेट सीखेगी सुशासन के नए मंत्र, रायपुर में लगेगा चिंतन शिविर 3.0, जुलाई के पहले सप्ताह में IIM में जुटेंगे सभी मंत्री
June 19, 2026
रायपुर, 19 जून 2026। छत्तीसगढ़ सरकार शासन-प्रशासन को अधिक प्रभावी और परिणाममुखी बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp