LIVE UPDATE

JEE Advanced 2021 Dates : 3 जुलाई को होगी जेईई एडवांस्ड की परीक्षा, इस साल स्टूडेंट्स को दी गई बड़ी राहत…..शिक्षा मंत्री ने किया तारीख का ऐलान

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, एनआईटी, ट्रिपल आईटी, जीएफटीआई के यूजी इंजीनियरिंग कोर्सेस में एडमिशन के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस्ड 2021 की घोषणा कर दी गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने परीक्षा की तारीख और एलिजिबिलिटी क्राइटीरिया की जानकारी दी है।

यह परीक्षा 3 जुलाई 2021 को आयोजित की जाएगी । इस बार आईआईटी खड़गपुर इस परीक्षा का आयोजन करेगा । जल्दी ही जेईई एडवांस्ड 2021 की वेबसाइट लॉन्च कर दी जाएगी ।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोविड-19 के विषम परिस्थितियों के कारण इस साल जेईई एडवांस्ड में स्टूडेंट्स को राहत दी गई है । शिक्षा मंत्री निशंक ने बताया कि इस साल जेईई एडवांस्ड में शामिल होने व आईआईटी में एडमिशन पाने के लिए 75 फीसदी अंकों की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है । पहले जेईई एडवांस्ड और आईआईटी के यूजी इंजीनियरिंग कोर्सेस में प्रवेश के लिए स्टूडेंट्स के पास कक्षा 12वीं बोर्ड में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक होना जरूरी था।

गौरतलब है कि इस बार से जेईई मेन (JEE Main) की परीक्षा साल में चार बार कर दी गई है। स्टूडेंट्स अपनी सुविधानुसार इनमें से एक या सभी परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। जिस परीक्षा में उन्हें सबसे ज्यादा अंक मिलेंगे, उसी के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट में उन्हें रैंक मिलेगी। फाइनल मेरिट में टॉप 2.50 लाख में आने वाले स्टूडेंट्स को जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) में शामिल होने का मौका मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *