देश - विदेश

Big Breaking : कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, बस्तर के 12 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा, एक विधायक की टिकट कटी, 7 पुराने विधायकों पर जताया भरोसा


कांग्रेस ने पहले चरण के लिए बस्तर से 12 सीटों पर प्रत्याशी का नामों का ऐलान कर दिया है, जबकि अभी भी राजनांदगांव के 6 सीटों पर सूची पर मंथन जारी है | बस्तर के जारी इस सूची में एक विधायक की टिकट काट दी गई है | कांकेर से विधायक शंकर धुर्वा को पार्टी ने टिकट नहीं दिया है,  वही 7 पुराने विधायकों पर पार्टी ने भरोसा जताया है | आगामी एक-दो दिनों में राजनांदगांव के 6 सीटों के लिए भी प्रत्याशियों की शोषण कर दी जाएगी |

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से जारी इस सूची में बस्तर संभाग की अंतागढ़ सीट से अनूप नाग, भानुप्रतापुर से मनोज सिंह मंडावी, कांकेर से शिशुपाल सोरी, केशकाल से संतराम नेताम, कोंडागांव से मोहनराम मरकाम, नारायणपुर से चंदन कश्यप, बस्तर लकेश्वर बघेल, जगदलपुर लेखचंद जैन, चित्रकोट दीपक कुमार बैज, दंतेवाड़ा से देवती कर्मा, बीजापुर से विक्रम शाह मंडावी और कोंटा से कवासी लखमा को प्रत्याशी बनाया गया है |

बता दें कि साल 2013 के चुनाव में बस्तर की 12 सीटों में से 8 सीटें कांग्रेस के खाते में थीं. इनमें से एक विधायक की टिकट काटी गई है, गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में इस बार दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं. इनमें से पहले चरण में 12 नवंबर को नक्सल प्रभावित 18 व दूसरे चरण में 20 नवंबर को बाकी 72 सीटों पर मतदान व 12 दिसंबर को मतगणना होगी |

भानुप्रतापपुर – मनोज मंडावी
केसकाल – संतराम नेताम
बस्तर – लखेश्वर बघेल
चित्रकोट – दीपक बैज
जगदलपुर – रेखचंद जैन
दंतेवाड़ा – देवती कर्मा
कोंटा – कवासी लखमा
कांकेर – शिशुपाल सोरी
जगदलपुर –  रेखचंद जैन
अंतागढ़ – अनूप नाग
नारायणपुर – चन्दन कश्यप
बीजापुर – विक्रम मंडावी

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp