LIVE UPDATE

Breaking : पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का निधन, लंबी बीमारी के बाद जन्मदिन के दिन ही ली अंतिम सांस

यूपी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का निधन हो गया है. पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत खराब थी. पिछले दिनों उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती भी किया गया था जहां पर आज उन्होंने अंतिम सांस ली, आज उनका जन्मदिन भी था |

एनडी तिवारी का सियासी सफर

ये खबर भी पढ़ें…
Raghav Chadha News; राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
Raghav Chadha News; राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
April 24, 2026
Raghav Chadha AAP Exit: राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आख‍िरकार आम आदमी पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया है. उनके पार्टी छोड़ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि एनडी तिवारी पहली बार 1952 में विधायक बने. एनडी तिवारी पहली बार 1976 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने. 5 बार विधायक रहे तो तीन बार यूपी के सीएम की कुर्सी पर कब्जा किया. 1980 में तिवारी पहली बार लोकसभा पहुंचे और इंदिरा गांधी ने उन्हें योजना मंत्री बनाया बाद में एनडी तिवारी ने वित्त, विदेश जैसे कई बड़े मंत्रालय संभाले  राजीव गांधी की मौत के बाद प्रधानमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे थे लेकिन वो चुनाव हार गए |

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
CM विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
April 25, 2026
रायपुर 25 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जापान से आए प्रतिनिधिमंडल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यूपी-उत्तराखंड के रहे सीएम

एनडी तिवारी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं. बतौर यूपी सीएम उन्होंने साल 1976-77, 1984-85 और 1988-89 तक तीन बार गद्दी संभाली. इसके बाद 2002 से 2007 तक उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर पांच साल का कार्यकाल पूरा किया.एनडी तिवारी केंद्र सरकार में भी मंत्री रहे हैं. साल 1986-87 तक वो राजीव गांधी कैबिनेट में विदेश मंत्री रहे. साथ ही साल 2007 से 2009 तक वो आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रहे |

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
April 25, 2026
Raipur, April 25, 2026. Chief Minister Vishnu Deo Sai on Saturday received a Japanese delegation on a courtesy visit at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles