देश - विदेश

CJP प्रदर्शन पर CM साय का बयान, बोले- दोबारा अशांति न फैले इसलिए उठाए विशेष कदम; कांग्रेस पर भी साधा निशाना


रायपुर। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले आंदोलन में हजारों की संख्या में असामाजिक तत्व घुस गए थे। सरकार नहीं चाहेगी कि दोबारा ऐसी स्थिति बने और असामाजिक तत्वों के घुसने से वातावरण अशांत हो। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने विशेष कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गन्ने की कीमत बढ़ाने को लेकर कहा कि कवर्धा में किसान आंदोलित थे। कवर्धा गन्ना उत्पादक क्षेत्र है। किसान नेताओं से मुलाकात के दौरान गन्ने की कीमत को लेकर चर्चा हुई। पहले गन्ने की कीमत 355 रुपये प्रति क्विंटल थी, जिसे बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। इसके बाद किसानों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है।

कांग्रेस के 2028 में चुनाव जीतने के दावे पर CM साय का पलटवार

चरणदास महंत के बयान कि पहले वे बंटे हुए थे, अब एक हैं और 2028 में चुनाव जीतकर आएंगे, पर मुख्यमंत्री साय ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, “यह ख्याली पुलाव है, वे सपना देखते रहें।”

सीएम साय ने आगे कहा कि एक समय था, जब कांग्रेस पूरे देश में एकछत्र राज करती थी, लेकिन उनकी कथनी और करनी में अंतर है। लोगों को धोखा देने, झूठ और फरेब की वजह से कांग्रेस लगातार सिमटती जा रही है। आने वाले समय में कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो जाएगी कि वे ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे। इसलिए वे सपना देखते रहें।

कांग्रेस पहले सोनिया पर जवाब दे- ओपी चौधरी

CJP के प्रदर्शन को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को कमजोर करने की साजिश की है। इसी आशंका को ध्यान में रखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस मामले में जवाब देना चाहिए।

ओपी चौधरी ने सोनिया गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि वह भारत की नागरिक बनने से पहले वोटर बन गई थीं। उन्होंने कहा कि इस तरह से घुसपैठियों का प्रवेश नहीं होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp