देश - विदेश

CG Breaking News: छत्तीसगढ़ BJP के वरिष्ठ विधायक का निधन, हैदराबाद में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस


BJP MLA Doman Lal Korsewada Passes Away: रायपुर, 30 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति से दुखद खबर सामने आई है। दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत खराब थी और हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

कोर्सेवाड़ा के निधन की खबर से अहिवारा विधानसभा क्षेत्र सहित भाजपा में शोक का माहौल है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है। क्षेत्र में लंबे समय तक सक्रिय रहने वाले कोर्सेवाड़ा की पहचान एक अनुभवी जनप्रतिनिधि के रूप में थी।

शिक्षक से विधायक तक का सफर

12 अगस्त 1948 को जन्मे डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने राजनीति में आने से पहले शिक्षा के क्षेत्र में लंबा समय बिताया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उन्होंने करीब 26 साल तक शिक्षक के रूप में सेवाएं दीं और वर्ष 1998 में व्याख्याता पद से सेवानिवृत्त हुए।

सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें अहिवारा से उम्मीदवार बनाया और वे पहली बार विधायक चुने गए। इसके बाद 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें फिर मौका दिया। इस चुनाव में जीत दर्ज कर वे दूसरी बार विधानसभा पहुंचे।

अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाए गए थे

कोर्सेवाड़ा को उनकी वरिष्ठता और राजनीतिक अनुभव के मद्देनजर वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया था। उन्हें गुरु घासीदास सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका था। उनके निधन से अहिवारा विधानसभा क्षेत्र ने अपना निर्वाचित प्रतिनिधि खो दिया है। अब उनके अंतिम संस्कार और पार्थिव शरीर को छत्तीसगढ़ लाए जाने से जुड़ी जानकारी का इंतजार है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डोमनलाल कोर्सेवाड़ा छत्तीसगढ़ राजनीति के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में गिने जाते थे. वे दुर्ग जिले की अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित अहिवारा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. अपने सरल स्वभाव और क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रति समर्पण के कारण वे अपने समर्थकों और स्थानीय जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे. (BJP MLA Doman Lal Korsewada Passes Away)

जाने Doman Lal Korsewada से जुड़ी जरूरी बातें

  • 12 अगस्त 1948 को उनका जन्म हुआ था
  • राजनीति में आने से पहले उन्होंने शिक्षक के रूप में 26 साल सेवाएं दी
  • वर्ष 1998 में व्याख्याता पद से हुए सेवानिवृत्त हुए थे
  • वर्ष 2008 में पहली बार अहिवारा से भाजपा विधायक बने
  • 2023 के विधानसभा चुनाव में दूसरी बार जीतकर विधानसभा पहुंचे थे
  • उन्हें गुरु घासीदास सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है
  • नवंबर 2025 में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाए गए थे

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp