LIVE UPDATE

बड़ी खबर : अजीत जोगी नहीं लड़ेंगे चुनाव, बसपा-जेसीसीजे-सीपीआई महागठबंधन का अहम फ़ैसला, 90 सीटों पर करेंगे चुनाव प्रचार



रायपुर जोगी निवास से बड़ी खबर निकालकर सामने आ रही है, अजीत जोगी ने एक बार चौकाने वाला फैसला लेते हुए चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। बहुजन समाज पार्टी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) एवं कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के महागठबंधन के प्रमुख पदाधिकारियों ने आज एक अहम फैसला लेते हुए यह तय किया है कि महागठबंधन के मुख्यमँत्री प्रत्याशी अजीत जोगी, प्रदेश की किसी भी विधान सभा क्षेत्र से चुनाव नही लड़ेंगे।

इस विषय पर पिछले कुछ दिनों से महागठबंधन के कार्यकर्ता, महागठबंधन के पदाधिकारियों के बीच इस बात को उठा रहे थे कि महागठबंधन के मुख्यमँत्री प्रत्याशी को पहले चरण में बस्तर की सीटों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है और इसी कारणवश इस सम्बंध में तत्काल फैसला लेने की आवश्यकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महागठबंधन के इस निर्णय का कारण बताते हुए महागठबंधन के नेताओं ने कहा कि अगर जेसीसीजे अकेले 90 सीटों पर चुनाव लड़ती तो अजीत जोगी जी ख़ुद चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र थे और उन्होंने ऐसा किया भी। किन्तु महागठबंधन होने के वजह से उनके दौरा, सभा और प्रचार कार्यक्रमों की संख्या दुगनी हो गयी है और इसलिए अब उनका समय सभी 90 विधानसभाओं में प्रमुखता से बंटना चाहिए।

अगर जोगी जी किसी एक सीट से लड़ेंगे तो उनका अधिक समय उस अकेली सीट में प्रचार करने में व्यतीत होगा जिससे महागठबंधन को बस्तर की एवं अन्य स्थानों पर नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसी कारणवश, महागठबंधन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया है कि मुख़्यमंत्री प्रत्याशी अजीत जोगी जी को किसी भी सीट से न लड़ाया जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पर श्री अजीत जोगी ने कहा कि महागठबंधन के निर्णय के अनुसार ही वो चलेंगे। महागठबंधन के बाद उत्पन्न परिस्थितियों और उनकी सभो 90 सीटों पर सघन आवश्यकता के अनुरूप यह निर्णय लिया गया है। यह निर्णय छत्तीसगढ़ में महागठबंधन की सरकार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp