LIVE UPDATE

कांग्रेस के ‘जन घोषणा पत्र’ पर अमल की तैयारी शुरू!….चीफ सेक्रेटरी 20 को लेंगे बैठक, ACS, PS और सेक्रेटरी की रहेगी उपस्थिति, ‘जन घोषणा पत्र’ का बनेगा एक्शन प्लान

जिस जन घोषणा पत्र के जरिये सत्ता की चाबी हाथ में आई, उस जान घोषणा पत्र पर अब कांग्रेस अमल करने की तैयारी में जुट गई है | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य सरकार के अफसरों ने मंत्रालय स्तर पर जन घोषणा पत्र के क्रियान्वयन की तैयारी शुरू कर दी है । मुख्य सचिव अजय सिंह इस सिलसिले में 20 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे यहां मंत्रालय स्थिल अपने कार्यालय में सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेंगे । बैठक में अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों और सचिवों तथा स्वतंत्र प्रभार वाले विशेष सचिवों को उपस्थित रहने के निर्देश दिया गया है |

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में अफसरों से कहा गया है कि जन घोषणा पत्र के आधार पर विभागों से संबंधित योजना और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए समुचित कार्ययोजना तैयार की जाए । बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल शाम राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में शपथ ग्रहण के बाद मंत्रालय पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों की पहली अनौपचारिक बैठक में मुख्य सचिव को जन घोषणा पत्र की प्रति सौंपी थी । उन्होंने मुख्य सचिव को जन घोषणा पत्र पर अमल के लिए त्वरित कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर तुरंत अमल करते हुए कल रात में ही सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों के मंत्रालय स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों को इस सिलसिले में पत्र जारी कर दिया और 20 दिसम्बर की बैठक में शामिल होने के निर्देश दिया गया है |

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *