LIVE UPDATE

संविदा नियुक्ति में मलाईदार पदों पर पदस्थ अफसरों को होगी छुट्टी!….भूपेश बघेल ने संविदा में पदस्थ अफसरों की मांगी सूची, एक-दो दिन में घर बैठाए जा सकते हैं दर्जनों अफसर

मुख्यमंत्री के शपथ लेने के बाद अब भूपेश बघेल एक्शन में नजर आ रहे हैं | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समस्त विभाग में पदस्थ संविदा अफसरों की सूची मांगी है, इस सूची में समीक्षा के एक दो दिन बाद सभी संविदा में पदस्थ अफसर घर बैठाए जा सकते हैं | इस आदेश के बाद संविदा में पदस्थ अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है |

रमन सरकार में रिटायरमेंट के बाद भी मलाईदार पदों में संविदा में पदस्थ अफसरों की छुट्टी भूपेश सरकार में लगभग तय मानी जा रही है | भूपेश बघेल ने एक आदेश जारी करके समस्त संविदा में पदस्थ अफसरों की सूची मांगी है | मंत्रालय स्तर में विभागवार सूची तैयार किया जा रहा है | इस सूची को समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास पेश किया जायेगा, सूची में समीक्षा के बाद अधिकांश संविदा में पदस्थ अफसरों को घर बैठाया जा सकता है, इनके स्थान में नए लोगों को मौका दिया जायेगा |भूपेश बघेल के इस आदेश के बाद मंत्रालय में हड़कंप मचा हुआ है |

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *