LIVE UPDATE

मुख्यमंत्री का खरोरा प्रवास : लगभग 03 करोड़ 91 लाख रूपये की लागत के कॉलेज भवन का किया लोकार्पण

दानवीर दाऊ स्व. श्री रामप्रसाद देवांगन की प्रतिमा का अनावरण भी किया
कालेज परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भूपेश बघेल ने आज 2 अगस्त को रायपुर जिले के खरोरा में स्व.रामप्रसाद देवांगन शासकीय महाविद्यालय के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण किया। कॉलेज का यह नया भवन तीन करोड़ 91 लाख रूपये की लागत से बनाया गया है। मुख्यमंत्री कॉलेज परिसर में ही क्षेत्र के दानवीर दाऊ श्री रामप्रसाद जी देवांगन की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इस दौरान श्री बघेल जनसमुदाय को संबोधित किया और शासन की योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री वितरित की। *खरोरा कॉलेज में लगभग चार सौ विद्यार्थियों को पढ़ने की बेहतर सुविधा मिलेगी-* खरोरा में स्व.रामप्रसाद देवांगन शासकीय महाविद्यालय के नव-निर्मित भवन में आस-पास के लगभग चार सौ विद्यार्थी पढ़ रहें है। पहले खरोरा के विद्यार्थियों को कॉलेज की पढ़ाई के लिए रायपुर-पलारी-बिलासपुर जाना पड़ता था। घर से दूर रहने-खाने के साथ-साथ अन्य दूसरी असुविधाएं भी विद्यार्थिंयों को होती थी। ऐसे में 2017 में खरोरा में शासकीय कॉलेज शुरू हुआ था। इस महाविद्यालय का नामकरण क्षेत्र के लोकप्रिय दानवीर और बच्चों की शिक्षा के लिए हमेशा अग्रसर रहने वाले दाऊ स्व.रामप्रसाद जी देवांगन के नाम पर किया गया था। इस महाविद्यालय का नया भवन तीन करोड़ 91 लाख रूपये की लागत से तैयार हुआ है । 2100-2100 वर्गमीटर क्षेत्र में भू-तल और प्रथम तल पर तैयार इस भवन में प्राचार्य कक्ष, उप प्राचार्य कक्ष, स्टाफ कक्ष, कार्यालय, सोलह क्लास रूम, पांच प्रयोगशाला कक्ष, लाइब्ररी कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, परीक्षा नियत्रंक कक्ष, कॉमन रूम सहित आठ स्टोर रूम भी बनाये गये है। इस महाविद्यालय में आर्टस, कामर्स और गणित विषय में विज्ञान संकाय की कक्षाएं संचालित हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *