LIVE UPDATE
Trending

ब्रेकिंग : नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर हुए, भारत को बड़ा झटका, जानें वजह

कॉमनवेल्थ गेम्स के शुरू होने से पहले ही भारत को बड़ा झटका लगा है. जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल के मजबूत दावेदार नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर हो गए हैं. वो फिट नहीं हैं. उन्हें हाल ही में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल के दौरान चोट लग गई थी. आईओए के सेक्रेटरी जनरल राजीव मेहता ने नीरज के कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर होने की पुष्टि की है.

आईओए के सेक्रेटरी जनरल राजीव मेहता ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, “नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हिस्सा नहीं लेंगे. वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में चोटिल होने के कारण वह फिट नहीं हैं. उन्होंने हमें इस बारे में हमें सूचित कर दिया है.”

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नीरज को विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल के दौरान चोट लग गई थी. वो इवेंट के दौरान जांघ पर पट्टी बांधे नजर भी आए थे. इसके बाद उनका एमआरआई स्कैन हुआ था, जिसमें ग्रोइन इंजरी का पता लगा था. उन्हें तीन हफ्ते आराम की सलाह दी गई है. खुद नीरज ने भी फाइनल के बाद कहा था कि मुझे चौथे थ्रो के बाद थोड़ा दर्द महसूस हुआ था. इसके बाद मैंने बैंडेज बांधकर अगला थ्रो किया. फिलहाल, तो इवेंट से लौटा ही हूं, इसलिए ज्यादा तकलीफ पता नहीं चल चल रही है. जांच के बाद ही पता लगेगा यह चोट कितनी गंभीर है.

नीरज चोपड़ा ने 2018 के गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जेवलिन थ्रो का गोल्ड जीता था. तब वो इस इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले एथलीट बने थे. ऐसे में इस बार उनकी गैरमौजूदगी में भारत के लिए गोल्ड जीतने की राह आसान नहीं होगी. अब विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल तक पहुंचने वाले रोहित यादव से हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *