LIVE UPDATE
Trending

धर्म संसद में महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, अमित जोगी ने कही ये बात

छत्तीसगढ़ की धर्म संसद में (Dharm Sansad) महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी का मुद्दा गर्मा गया है. कांग्रेस की ओर से विरोध में बड़े नेताओं के बयान लगातार सामने आ रहे हैं. अब छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस प्रमुख (Janta Congress Chief) अमित जोगी (Amit Jogi) ने भी संत कालीचरण (Saint Kalicharan) के बयान को बेहद आपत्तिजनक बताया है. दो दिवसीय प्रवास पर बस्तर पहुंचे अमित जोगी ने धर्म संसद पर सवाल भी उठाए हैं. उन्होंने संत कालीचरण की आपत्तिजनक टिप्पणी को राष्ट्रपिता का अपमान बताया. अमित जोगी ने कहा कि महात्मा गांधी के लिए इस तरह के अपशब्दों का इस्तेमाल करना संत कालीचरण या एक्ट्रेस कंगना रानौत को शोभा नहीं देता. महात्मा गांधी पर इस तरह की टिप्पणी करना अपमानजनक है. 

धर्म संसद के आयोजन पर बोले जनता कांग्रेस प्रमुख

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमित जोगी ने धर्म संसद पर कहा कि एक तरफ जहां प्रदेश की जनता मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है, ऐसे में दोनों ही राष्ट्रीय राजनीतिक दल के लोग इस तरह का आयोजन ध्यान भटकाने के लिए कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को ना ही प्रदेश के बेरोजगार युवाओं की कोई चिंता है, ना ही धान खरीदी केंद्रों में हो रही गड़बड़ी पर परवाह है और ना ही योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का जज्बा.

संत कालीचरण का बयान आपत्तिजनक-अमित जोगी 

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जनता की समस्याओं के समाधान पर कोई बातचीत नहीं हो रही है बल्कि प्रदेश में इस तरह के आयोजन कराकर लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है. दरअसल धर्म संसद में संत कालीचरण ने महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी. इसके बाद पूरे प्रदेश में बयान पर बवाल मचा हुआ है. कांग्रेस ने संत कालीचरण पर एफआईआर भी दर्ज कराया है. इधर अमित जोगी ने भी विवादित बयान को खेद जताते हुए बेहद आपत्तिजनक बताया है. 

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *