मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बताया हिंदुत्ववादी और हिंदू का मतलब….कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गाली देने के मामले में राजधानी रायपुर में संत कालीचरण के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम और प्रमोद दुबे ने की शिकायत के बाद टीकरापारा थाना पुलिस ने संत के खिलाफ केस दर्ज किया।
वहीं इस मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुलकर बयान दिया है। सीएम ने कहा बापू को गाली देकर, समाज मे विष वमन करके अगर किसी पाखंडी को लगता है कि वो अपने मंसूबों में कामयाब हो जाएंगे, तो उनका भ्रम है। उनके आका भी दोनों सुन लें.. भारत और सनातन संस्कृति दोनों की आत्मा पर चोट करने की जो भी कोशिश करेगा, न संविधान उसे बख्शेगा, न जनता उन्हें स्वीकार करेगी।

चूहों के बिल में अगर पानी डालो तो एक साथ छटपटा कर बाहर भागते हैं, अफरा तफरी मच जाती है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 27, 2021
राहुल गांधी जी ने देश के सामने 'हिन्दू' और 'हिंदुत्ववादी' का जबसे अंतर स्पष्ट किया है, हिंदुत्ववादियों की टोली में अफरा-तफरी मच गई है।
इन पाखंडियों की वर्षों की नफरत की दुकान बंद हो रही है। pic.twitter.com/QkiJo3RE4c
मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही एक वीडियो भी पोस्ट किया है। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिंदुत्ववादी और हिंदू के अंतर को स्पष्ट किया है। अपने पोस्ट में सीएम ने लिखा कि चूहों के बिल में अगर पानी डालो तो एक साथ छटपटा कर बाहर भागते हैं, अफरा तफरी मच जाती है।

राहुल गांधी जी ने देश के सामने ‘हिन्दू’ और ‘हिंदुत्ववादी’ का जबसे अंतर स्पष्ट किया है, हिंदुत्ववादियों की टोली में अफरा-तफरी मच गई है। इन पाखंडियों की वर्षों की नफरत की दुकान बंद हो रही है।
बापू को गाली देकर, समाज मे विष वमन करके अगर किसी पाखंडी को लगता है कि वो अपने मंसूबों में कामयाब हो जाएंगे, तो उनका भ्रम है।
उनके आका भी दोनों सुन लें..
भारत और सनातन संस्कृति दोनों की आत्मा पर चोट करने की जो भी कोशिश करेगा… न संविधान उसे बख्शेगा, न जनता उन्हें स्वीकार करेगी।— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 27, 2021ये खबर भी पढ़ें…चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जीMay 25, 2026मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बताया है कि संत कालीचरण के खिलाफ रायपुर में केस दर्ज किया गया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग करने के मामले में टीकरापारा थाना में कालीचरण के खिलाफ पराध क्रमांक 578/2021 धारा 505(2), 294 IPC के तहत अपराध दर्ज़ किया गया है।










