LIVE UPDATE

ब्रेकिंग : उद्धव ठाकरे होंगे महाराष्ट्र के अगले CM, शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन की बैठक के बाद शरद पवार का ऐलान



महाराष्ट्र में अगली सरकार शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में बनने जा रही है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी की शुक्रवार को चली लंबी बैठक के बाद इस बात का ऐलान किया।

इस बैठक के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि कल (रविवार) को तीनों दलों की तरफ से संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। पवार ने आगे कहा कि कल यह तय किया जाएगा कि राज्यपाल से इस बारे में मिलकर सरकार बनाने का दावा कब पेश करना है।

ये खबर भी पढ़ें…
भूपेश बघेल और सौरभ चंद्राकर की चैट का क्या है पूरा सच? पूर्व सीएम ने खुद स्क्रीनशॉट शेयर कर खोल दी पोल, यूट्यूबर्स पर FIR; थाने में कांग्रेस का भारी प्रदर्शन
भूपेश बघेल और सौरभ चंद्राकर की चैट का क्या है पूरा सच? पूर्व सीएम ने खुद स्क्रीनशॉट शेयर कर खोल दी पोल, यूट्यूबर्स पर FIR; थाने में कांग्रेस का भारी प्रदर्शन
June 18, 2026
भिलाई/रायपुर, 18 जून 2026। छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में एक बार फिर महादेव सट्टा ऐप को लेकर बवाल खड़ा हो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में शिवसेना की ओर से एकनाथ शिंदे, सुभाष देसाई और संजय राउत जबकि कांग्रेस की ओर से अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, अविनाश पांडे, बालासाहेब थोराट, पृथ्वीराज चव्हाण आदि मौजूद थे। एनसीपी की ओर से प्रफुल्ल पटेल, जयंत पाटिल और अजित पवार ने मंथन में हिस्सा लिया। उधर, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने राज्य में गैर भाजपा सरकार बनाने के लिए दक्षिण मुंबई के नेहरू केंद्र में चर्चा की।

सूत्रों ने बताया कि यह बैठक न्यूनतम साझा कार्यक्रम और नई सरकार में तीनों दलों की हिस्सेदारी को अंतिम रूप दिए जाने को लेकर हुई। इस बीच, कांग्रेस और एनसीपी ने अपने चुनाव पूर्व सहयोगियों -पीडब्ल्यूपी, समाजवादी पार्टी, स्वाभिमान पक्ष और माकपा से बातचीत की।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ योग आयोग को मिला नया अध्यक्ष, संजय अग्रवाल को मिली जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ योग आयोग को मिला नया अध्यक्ष, संजय अग्रवाल को मिली जिम्मेदारी
June 19, 2026
रायपुर, 19 जून 2026. छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य योग आयोग के अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति करते हुए बिलासपुर निवासी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने कहा कि उनकी पार्टी तथा कांग्रेस के छोटे सहयोगियों ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने के विचार का समर्थन किया है। सपा नेता अबू आजमी ने देश से सांप्रदायिकता को खत्म करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, अगर शिवसेना हमारा समर्थन चाहती है तो उसे अपनी कुछ नीतियों में बदलाव करना होगा… हम सांप्रदायिकता को खत्म करने के लिए सरकार का गठन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सरकार को दलितों, अल्पसंख्यकों, किसानों और गरीबों के प्रति न्यायपूर्ण होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-मंत्रियों की लगेगी क्लास; साय कैबिनेट सीखेगी सुशासन के नए मंत्र, रायपुर में लगेगा चिंतन शिविर 3.0, जुलाई के पहले सप्ताह में IIM में जुटेंगे सभी मंत्री
CG-मंत्रियों की लगेगी क्लास; साय कैबिनेट सीखेगी सुशासन के नए मंत्र, रायपुर में लगेगा चिंतन शिविर 3.0, जुलाई के पहले सप्ताह में IIM में जुटेंगे सभी मंत्री
June 19, 2026
रायपुर, 19 जून 2026। छत्तीसगढ़ सरकार शासन-प्रशासन को अधिक प्रभावी और परिणाममुखी बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp