GRP ने पत्रकार के कपड़े उतारे, पीटा, फिर चेहरे पर किया पेशाब….देखिए वीडियों में पुलिस की करतूत
उत्तर प्रदेश में पत्रकार के साथ मारपीट करने की खबर आ रही है,मिली जानकारी के अनुसार जीआरपी पुलिस ने कवर कर रहे पत्रकार के साथ मारपीट की और उनके ऊपर पेशाब किया, वही पत्रकार अमित शर्मा का कहना है कि पुलिस ने उनके मुंह में पेशाब किया, घटना को लेकर दो पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है |
मिली जानकारी के अनुसार पत्रकार अमित शर्मा मंगलवार की रात ट्रेन के बेपटरी होने को कवर कर रहे थे, तभी गवर्नमेंट रेल पुलिस (जीआरपी) के जवानों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी, पुलिस ने पत्रकार के कपडे उतरे मारपीट की फिर उनके ऊपर पेशाब किया |

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमित धिमनपुरा के पास मालगाड़ी के बेपटरी होने को कवर कर रहे थे, उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी सादे लिबास में थे, एक ने कैमरा पर हमला किया और नीचे गिरा दिया, पत्रकार ने कहा कि जब उन्होंने कैमरा उठाने की कोशिश की तो वे हमला करने लगे. बाद में उन्होंने लॉकअप में मुझे बंद कर दिया, कपड़े उतारे और मुंह में पेशाब कर दिया |
#WATCH Shamli: GRP personnel thrash a journalist who was covering the goods train derailment near Dhimanpura tonight. He says, "They were in plain clothes. One hit my camera&it fell down. When I picked it up they hit&abused me. I was locked up, stripped&they urinated in my mouth" pic.twitter.com/nS4hiyFF1G
ये खबर भी पढ़ें…महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआMay 23, 2026Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 11, 2019

पत्रकार अमित शर्मा का कहना है कि पुलिस ने उनके मुंह में पेशाब किया, पत्रकार ने बताया कि कुछ दिन पहले रेलवे में गड़बड़ी को उजागर किया था. इसी वजह से रेलवे पुलिस ने निजी दुश्मनी निकालने के लिए मेरे साथ मारपीट की |







