LIVE UPDATE

भूपेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई अहम् फैसले….डिफॉल्ट किसानों का कर्जा होगा माफ, सभी परिवार राशन कार्ड के दायरे में….निजी स्कूलों की फीस निर्धारण के लिए बनेगी समिति

चुनावी घोषणा को पूरा करते हुए राज्य सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दिया है, आज हुए भूपेश कैबिनेट की बैठक में कई अहम् फैसले लिए गए, राज्य सरकार ने डिफ़ॉल्ट किसानों का भी कर्ज माफ़ करने का एलान किया है, साथ ही प्रत्येक एपीएल परिवार को 10 रुपये किलो के हिसाब से चावल देने का एलान किया है |

लोकसभा चुनाव के बाद आज मंत्रालय में भूपेश कैबिनेट की बैठक हुई, इस बैठक में राज्य सरकार ने किसानों को और एपीएल कार्डधारक परिवारों को तोहफा दिया है | भूपेश कैबिनेट ने डिफ़ॉल्ट किसानों को दुबारा लोन लेने में कोई परेशानी न हो इसके लिए उनके ऋण को माफ़ करने का एलान किया है |

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही भूपेश कैबिनेट की बैठक एपीएल कार्डधारक प्रत्येक परिवार को 10 रुपये किलो चावल देने का एलान किया है | खाद्य मंत्री मोहम्मद अकबर ने देते हुए कहा कि “कांग्रेस ने जनघोषणा में हमने कहा था सभी परिवार को राशन कार्ड के दायरे में लाएंगे.हमने फैसला लिया है कि राज्य के सभी परिवारों को राशन कार्ड के दायरे में लाएंगे, एपीएल परिवार को 10 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दिया जायेगा |

वही डिफ़ॉल्ट किसानों का ऋण माफ़ किए जाने का एलान किए जाने के बाद मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि डिफाल्टर हो जाने की वजह से किसानों को नयी ऋण नहीं मिल पाती, इसलिए सरकार ने ये राहत भरा कदम किसानों के लिए उठाया है, उन्होंने बताया कि बैंकों से चर्चा हो गयी है |

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि शक्कर कारखानों के पास काफी शक्कर का स्टाक है, इसलिए राज्य सरकार ने शक्कर कारखानों से पीडीएस का शक्कर खरीदने का फैसला लिया गया है। मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि शक्कर कारखानों के पास करीब 13 लाख मीट्रिक टन चीनी का स्टाक है, जबकि पीडीएस के लिए राज्य को 6 लाख 84 हजार मीट्रिक टन की जरूरत होती है।

राज्य सरकार ने शिक्षा के अधिकार के तहत 12वीं तक के बच्चों को शिक्षा का लाभ देने का फैसला लिया है। अब 12वीं तक के बच्चों को फ्री में शिक्षा और गणवेश के साथ किताबें दी जायेगी। प्रदेश के अशासकीय स्कूलों की फीस के निर्धारण के लिए एक समिति बनाने का भी निर्णय लिया गया। यह समिति विसंगतियों का निरीक्षण कर उनको दूर करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *