LIVE UPDATE

यात्रीगण कृपया ध्यान दें….आज से दो दिनों के लिए कई ट्रेनें रहेगी रद्द

रेलवे ने आज से दो दिनों के लिए राजधानी रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, अचानक से रद्द किए जाने पर यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है | आज रायपुर और दुर्ग से विशाखापट्टनम तक जाने वाली ट्रेनें और वहा से वापस लौटने वाली ट्रेन को भी रद्द कर दिया गया है | बताया जा रहा है कि संबलपुर मंडल में कांटाभाजी-मुरीबहल-रहेनाभाटा रूट में डेवलपमेंट कार्य किए जाने के कारण ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है |

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
रायपुर से 10 जून को छूटने वाली 58527 रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर रद्द रहेगी.
10 जून को विशाखापट्टनम से छूटने वाली 58528 विशाखापट्टनम रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी.
10 जून को दुर्ग से छूटने वाली 58529 दुर्ग-विशाखापट्टनम पैसेंजर रद्द रहेगी.
विशाखापट्टनम से 10 जून को छूटने वाली 58530 विशाखापट्टनम -दुर्ग पैसेंजर रद्द रहेगी.
10 जून को टिटलागढ़ से छूटने वाली 58217 टिटलागढ़ रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी.
11 जून को रायपुर से छूटने वाली 58218 रायपुर टिटलागढ़ पैसेंजर रद्द रहेगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *