LIVE UPDATE
Trending

CG News: ‘जिस दिन हमारी सरकार आएगी…’, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पुलिस प्रशासन को दी धमकी

रायपुर, 27 मई 2026: सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाने के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है. पूर्व डिप्टी सीएम टीएम सिंहदेव ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज भी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. मंगलवार को प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए. इस मौके पर भूपेश बघेल ने पुलिस प्रशासन को धमकी देते हुए कहा कि किसी दिन हमारी भी सरकार आएगी. एसपी और आईजी भी समझ लें.

विश्रामपुर थाने के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस ने जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के खिलाफ दर्ज आर्म्स एक्ट की FIR वापस लेने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि इसके विरोध में टीएस सिंहदेव आमरण अनशन पर बैठे हैं, जबकि दीपक बैज भूख हड़ताल कर रहे हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
CG-नागोई डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: चार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
CG-नागोई डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: चार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
June 17, 2026
रायपुर 17 जून 2026 /कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड अंतर्गत ग्राम नागोई में 16-17 जून की रात हुए दोहरे हत्याकांड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भूपेश बघेल ने पुलिस प्रशासन को दी धमकी

भूपेश बघेल ने पुलिस प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के कांग्रेसजन चूड़ी पहनकर नहीं बैठे हैं. उन्होंने कहा कि थानेदार का नाम हमेशा याद रखा जाएगा. सरकार आती-जाती रहती है. किसी दिन हमारी भी सरकार आएगी. एसपी और आईजी भी समझ लें. जब मामला आपकी जानकारी में आ गया है तो सुधार कर लीजिए, नहीं तो इसे याद रखा जाएगा.

एक मंच पर दिखे भूपेश, टीएस और दीपक बैज

वहीं कांग्रेस में चल रही आपसी बयानबाजी के बीच टीएस सिंहदेव, भूपेश बघेल और दीपक बैज एक साथ एक मंच पर नजर आए. आंदोलन स्थल से नगर पंचायत शिवनंदनपुर की चुनावी आमसभा तक तीनों नेता एकजुट दिखाई दिए. आमसभा में शामिल होने के लिए तीनों नेता एक ही गाड़ी में सवार नजर आए। टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में दर्ज FIR को कानूनन गलत बताया.

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस की वर्दी में सोता मिला आरक्षक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; SP ने किया सस्पेंड
CG-पुलिस की वर्दी में सोता मिला आरक्षक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; SP ने किया सस्पेंड
June 18, 2026
सक्ती, 18 जून 2026: जिले के रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक जगजीवन टोण्डे (क्रमांक 48) को अनुशासनहीनता और कर्तव्य के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp