छत्तीसगढ़ खबरें
Trending

CG- पुलिस की में बड़ी कार्रवाई: क्रेटा कार से 65 लाख कैश बरामद, टैक्स चोरी और हवाला एंगल की जांच शुरू


बालोद, 27 मई 2026। बालोद जिले में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पुरूर क्षेत्र में एनएच-30 पर मरकाटोला घाट के पास पुलिस ने एक संदिग्ध क्रेटा कार से करीब 65 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कांकेर की ओर से एक सफेद रंग की क्रेटा वाहन में भारी मात्रा में नकदी लेकर कुछ लोग पुरूर की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना पुरूर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मरकाटोला घाट इलाके में घेराबंदी कर सघन वाहन जांच शुरू कर दी।

कुछ देर बाद संदिग्ध क्रेटा कार वहां पहुंची, जिसे रोककर पुलिस ने जांच की। वाहन में सवार दो लोगों से पूछताछ की गई। दोनों ने खुद को बालोद जिले का निवासी बताया। पुलिस को जवाब संदिग्ध लगने पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, बैंक कर्मचारियों और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी कराई गई।

तलाशी के दौरान कार से करीब 65 लाख रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस ने जब रकम से जुड़े दस्तावेज और कैश ले जाने का वैध कारण पूछा तो वाहन सवार संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लेनदेन, हवाला और टैक्स चोरी से जुड़ा माना जा रहा है।

पुलिस ने नकदी और वाहन दोनों को जब्त कर लिया है। मामले की जानकारी आयकर विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों को भी दे दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि रकम कहां से लाई गई और इसका इस्तेमाल कहां होना था, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक जोगेंद्र साहू और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस की सतर्कता से बड़ी मात्रा में कैश बरामद होने के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग अभियान की भी चर्चा तेज हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp