LIVE UPDATE

Chhattishgarh News; पेंड्रा में दिनदहाड़े सराफा कारोबारी की हत्या, लूट के बाद शहर बंद

पेंड्रा, 27 मई 2026. पेंड्रा शहर में मंगलवार को हुई एक बड़ी वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। बिच शहर के सराफा दुकान में घुसे बदमाशों ने लूट की कोशिश के दौरान कारोबारी पर गोली चला दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे शहर में गुस्सा और डर का माहौल बना हुआ है।

मंगलवार को बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उनका मकसद लूटपाट करना था। इसी दौरान दुकान संचालक पप्पू उर्फ प्रदीप सोनी ने विरोध किया, जिसके बाद आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश दुकान से गहने लेकर मौके से फरार हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: RTO/DTO के लिए मुख्यालय में रहना अनिवार्य, बकाया वसूली के लिए चलेगा विशेष अभियान
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: RTO/DTO के लिए मुख्यालय में रहना अनिवार्य, बकाया वसूली के लिए चलेगा विशेष अभियान
June 17, 2026
रायपुर, 17 जून 2026: छत्तीसगढ़ में परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए परिवहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोली लगने के बाद आसपास के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने घायल कारोबारी को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। व्यापारी की मौत की खबर फैलते ही शहर में तनाव का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-नागोई डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: चार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
CG-नागोई डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: चार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
June 17, 2026
रायपुर 17 जून 2026 /कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड अंतर्गत ग्राम नागोई में 16-17 जून की रात हुए दोहरे हत्याकांड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, घटना से नाराज परिजनों और व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने शव को पेंड्रा बस स्टैंड में रखकर चक्का जाम किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के चलते कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।

व्यापारी की हत्या के विरोध में बुधवार को पेंड्रा शहर पूरी तरह बंद रखा गया है। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद है। स्थानीय लोगों ने कानून व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस की वर्दी में सोता मिला आरक्षक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; SP ने किया सस्पेंड
CG-पुलिस की वर्दी में सोता मिला आरक्षक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; SP ने किया सस्पेंड
June 18, 2026
सक्ती, 18 जून 2026: जिले के रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक जगजीवन टोण्डे (क्रमांक 48) को अनुशासनहीनता और कर्तव्य के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp