LIVE UPDATE
Trending

ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री निवास में कोरोना की समीक्षा बैठक शुरू, मंत्रियों के साथ लॉकडाउन पर CM भूपेश बघेल कर रहे हैं चर्चा, बस कुछ देर में लॉकडाउन पर आ सकता है राज्य सरकार का फैसला

छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन को लेकर राज्य सरकार का फैसला जल्द ही आ सकता है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास में कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठ शुरू कर चुके है, रायपुर सहित प्रदेश में कई जिलों में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर लॉकडाउन को आगे बढ़ाने को लेकर निर्णय लिए जाने के आसार हैं, इसके साथ ही निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर भी चर्चा हो सकती है |

आपको बता दें कि प्रदेश में कोरोना का कहर तेजी से जारी है, प्रदेश के 10 जिलों के करीब 10 नगरीय क्षेत्र में लॉकडाउन जारी है । कुछ आवश्यक वस्तुओं के दुकानों को छोड़कर जिला प्रशासन पूरी सख्ती के साथ लॉक डाउन को लागू करने में लगा हुआ है | बावजूद इसके प्रदेश के कई हिस्सों से लगातार मरीजों के बढ़ने की खबर आ रही है । आगामी सप्ताह में बकरीद और रक्षाबंधन के त्योहार हैं, इस दौरान किस तरह से लॉकडाउन लागू किया जाए, इसको लेकर मंथन जारी है | संभावना इस बात की है कि लॉकडाउन को लेकर त्योहारों तक यथास्थिति को बनाया रखा जाएगा |

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *