LIVE UPDATE

बिलासपुर लॉकडाउन ब्रेकिंग : 31 जुलाई के बाद भी आगे जारी रह सकता है लॉकडाउन, संक्रमण के हालात नहीं सुधरे तो बिलासपुर में बढ़ेगा लॉकडाउन, CGNEWS24 से बोले कलेक्टर सारांश मित्तर….

बिलासपुर में 31 जुलाई के बाद लॉक डाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है, बिलासपुर में 30 जुलाई की शाम 4 बजे से 4 अगस्त तक लॉकडाउन में छूट दिए जाने की खबरों के बीच बिलासपुर जिले के कलेक्टर डॉक्टर सारांश मित्तर का एक महत्वपूर्ण बयान सामने आया है । जिसमें कलेक्टर ने कहा है कि बिलासपुर में अभी की स्थिति में 31 जुलाई की सुबह 11 बजे तक के लिए सख्त लॉक डाउन लागू है । इस बीच यदि बिलासपुर में कोरोनावायरस कोविड-19 के संक्रमण के हालात अगर नहीं सुधरे तो 31 जुलाई के बाद आगे भी बिलासपुर जिले में लॉक डाउन जारी रहेगा ।

कलेक्टर श्री मित्तर के कहा कि

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अगर 31 जुलाई तक बिलासपुर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति नहीं सुधरी तो लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का फैसला 31 जुलाई को लिया जायेगा, ऐसी स्थिति में लॉक डाउन बढ़ाया जा सकता है, वहीँ स्थिति में नियंत्रण होता है तो लॉक डाउन समाप्त कर दिया जायेगा | इसका फैसला 31 जुलाई को लिया जायेगा |

आपको बता दें कि बिलासपुर में भी कोरोनावायरस के संक्रमित पॉजिटिव मरीजों के मिलने की संख्या में लगभग रोज ही इजाफा हो रहा है । इसी तरह तकरीबन रोज ही शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पॉजिटिव मरीज मिलने के कारण नित नए कंटेनमेंट जोन बनते जा रहे हैं । अगर हालात इसी तरह बिगड़ते रहे तो 31 जुलाई को सुबह 11 बजे तक के लिए लगाए गए लॉक डाउन को आगे भी बढ़ाया जा सकता है ।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *