LIVE UPDATE
Trending

ब्रेकिंग : कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण का हुआ ऐलान, 1 मार्च से 60 से अधिक उम्र के लोगों को लगेगी वैक्सीन, सरकारी केंद्रों में मुफ्त में लगेगा टीका, प्राइवेट में देने होंगे पैसे

1 मार्च देश के 10 हजार सरकारी केंद्रों और 20 हजार से ज्यादा प्राइवेट केंद्रों पर 60 साल उम्र से ज्यादा वाले लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी. वैक्सीनेशन के दूसरे फेज में 45 साल ऊपर वाले वैसे लोगों को भी टीका दिया जाएगा जिनमें को-मॉर्बिडिटीज हैं. केंद्र सरकार ने आज इसकी घोषणा करते हुए यह भी साफ किया गया कि 60 साल से ज्यादा उम्र वालों का सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण मुफ्त में होगा जबकि प्राइवेट सेंटर या अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन के लिए पैसे चुकाने होंगे

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने फैसले की जानकारी देते हुए बुधवार को कहा कि अब तक देश में टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 1 करोड़ 7 लाख 67 हजार लोगों का टीकाकरण हुआ है, जबकि 14 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जो लोग प्राइवेट अस्पताल में कोरोना का वैक्सीन लेना चाहते हैं उन्हें पैसे चुकाने होंगे. जावड़ेकर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय अगले 2-3 दिन में कोरोना वैक्सीन की कीमत तय कर देगी. मंत्रालय इस वक्त कोरोना वैक्सीन निर्माताओं और अस्पतालों से चर्चा कर रहा है. जावड़ेकर ने कहा कि 1 मार्च से शुरू हो रहे टीकाकरण में 10,000 सरकारी और 20,000 प्राइवेट टीकाकरण सेंटर्स में टीकाकरण किया जाएगा. सरकारी केंद्रों में मुफ्त में टीके लगवाए जाएंगे.

निजी अस्पतालों में किया जाएगा टीकाकरण
इससे पहले केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा था कि आने वाले दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण की गति को बढाने के लिए और निजी अस्पतालों का उपयोग किया जायेगा. संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल का जवाब देते हुये केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश भर के दस हजार अस्पतालों में कोविड-19 टीकाकरण किया जा जा रहा है और इनमें से दो हजार निजी अस्पताल हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भूषण ने कहा, ‘‘टीकाकरण के लिए एक दिन में करीब दस हजार अस्पतालों का इस्तेमाल किया जा रहा है. इनमें से दो हजार अस्पताल निजी हैं . यह दर्शाता है कि निजी क्षेत्र कितना आवश्यक है. आने वाले दिनों में टीकाकरण की गति एवं इसके कवरेज को बढ़ाने के लिये और अधिक निजी अस्पतालों का इस्तेमाल किया जायेगा.’’

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में निजी अस्पताल महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *