LIVE UPDATE
Trending

देश को मिली डबलडेकर मालगाड़ी की सौगात, PM बोले- विकास को मिली नई रफ्तार

रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर के रेवाड़ी-मदार खंड को देश को समर्पित कर दिया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुए इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन से चलने वाली दुनिया की पहली डबल स्टैक लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. बता दें कि इस ट्रेन की कुल लंबाई 1.5 किलोमीटर है. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ राजस्थान और हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे.

इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर से देश का विकास होगा. इससे खेती और व्यापार को बढ़ाना काफी आसान हो जाएगा. पीएम मोदी ने कहा भारत पर ​विश्व का भरोसा बढ़ रहा है. ऐसे समय में भारत को विश्व की उत्तम चीजों की बराबरी करनी ही होगी.

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

The eastern and the western dedicated freight corridors are being seen as a game-changer for India. It will help in the development of new growth centres in different parts of the country: PM Narendra Modi pic.twitter.com/AxDsSKgTwg
— ANI (@ANI) January 7, 2021

पीएम मोदी ने कहा रेलवे की प्रगति से देश को नई ऊंचाई मिलेगी. उन्होंने कहा कि वो दिन दूर नहीं है जब देश का कोना कोना रेलवे से जुड़ जाएगा. इस खास मौके पर पीएम मोदी ने रेलवे के कर्मचारियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जिस तरह से रेलवे के कर्मचारियों ने काम किया वो काबिले तारीफ है.

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि रेवाड़ी-मदार खंड राजस्थान में (लगभग 227 किलोमीटर, जयपुर, अजमेर, सीकर, नागौर और अलवर) में स्थित है जबकि हरियाणा में (लगभग 79 किलोमीटर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी) में स्थित है. इसमें नौ नवनिर्मित डीएफसी स्टेशन शामिल हैं, जिनमें से छह- न्यू डबला, न्यू भगेगा, न्यू श्री माधोपुर, न्यू पचार मलिकपुर, न्यू सकून और न्यू किशनगढ़-क्रॉसिंग स्टेशन हैं. जबकि अन्य तीन- रेवाड़ी, न्यू अटेली और न्यू फुलेरा- जंक्शन स्टेशन हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *