LIVE UPDATE

कलेक्टर अवनीश की पहल से समाज में आ रहा बदलाव! अंध विश्वास की दीवार तोड़कर ग्रामीण पहुंच रहे अस्पताल….अब तक दो हजार से भी अधिक मरीजों के लिए वरदान साबित हुआ ” बाईक एम्बुलेंस”

कलेक्टर अवनीश शरण का गर्भवती महिलाओं के लिए बाइक एम्बुलेंस सेवा पहल कबीरधाम जिले के लिए वरदान साबित हो रहा है, साथ ही बाइक एंबुलेंस की सेवा मिलने से वनांचल गांवों में सदियों से चली आ रही झाड़-फूक की समाजिक कुरितियों तोड़ने और अंध विश्वास को दूर करने की मदद मिल रही है । बाईक एम्बूलेंस से अब तक 2268 मरीजों को सीधा लाभ मिल चूका है, इसमें सबसे ज्यादा लाभ गर्भवती महिलाओं को मिला है |

बता दें कि 6 माह पहले कलेक्टर अवनीश शरण ने ग्रामीणों को आपातकाल स्थिति में इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए निशुल्क मोबाइल एम्बुलेंस का उद्धघाटन किया था, इस दौरान कलेक्टर ने मोबाइल एम्बुलेंस भी चलाया | ग्रामीण इलाकों में समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसको देखते हुए कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले में निशुल्क मोबाइल एम्बुलेंस की शुरुवात की |

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मोबाइल एम्बुलेंस में मरीजों को अस्पताल ले जाते हुए

कबीरधाम जिले के बैगा एवं आदिवासी बाहूल पंडरिया विकासखण्ड के सुदूर और दुर्गम वंनांचल में रहने वाली दशरी बाई सहित जिले के हजारों गर्भवती महिलाओं के लिए बाईक एम्बूलेंस वरदान साबित हो रही है ।

गर्भवती महिला दशरी बाई पंडरिया विकासखण्ड के सुदूर वनांचल बैगा बाहूल ग्राम दमगढ़ के आश्रित गांव ताईतीरनी की रहने वाली है। उनका कहना है कि जंगल क्षेत्र के सभी गांवों के लिए बाईक एम्बूलेंस जीवन रक्षक के रूप में वरदान साबित हो रही है। वह बाइक एम्बूलेंस के माध्यम से कुकदूर के स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंच कर अपना नियमित रूप में स्वास्थ्य परीक्षण भी कराती है। आज भी वह इस बाईक एम्बूलेस से स्वास्थ्य परीक्षण कर अपने गांव लौट रही थी |

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान वनांचल ग्रामों के दौरे पर पहुंचे कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने अपनी गाड़ी रूकवाकर बाईक एम्बलेंस के मरीजों का हाल-चाल जाना। बाईक एम्बूलेंस में गभर्वती माता के साथ उनका छोटा बेटा और गांव की स्वास्थ्य मितानित कुल तीन महिलाएं बड़े आराम से बैठी थी। कलेक्टर ने बाईक एम्बूलेस चालक, गर्भवती महिला और स्वास्थ्य मितानिन से वार्तालाप शैली में एम्बुलेंस से मिलने वाले लाभ और फायदे जानकारी ली ।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाईक एम्बूलेंस की सेवाओं का जिक्र करते हुए वनांचल क्षेत्र की स्वास्थ्य मितानिन ने सातीन बाई का कहना है कि बाइक एंबुलेंस की सेवा मिलने से वनांचल गांवों में सदियों से चली आ रही झाड़-फूक की समाजिक कुरितियों तोड़ने और अंध विश्वास को दूर करने की मदद मिल रही है। मितानिन का कहना है कि वनांचल गांवों में पहले जब मौसमी बीमारियां जैसे चिकन पॉक्स (माता), मलेरिया, डायरिया, उल्टी-दस्त और अन्य बीमारियां होती थी, तब यहां के लोग पहले स्थानीय बैगाओं के पास पहुंचकर अपना इलाज कराते थे ।

ये भी पढ़ें : इस कलेक्टर को सलाम, गर्मी में तप रहे बच्चों के वार्ड में लगवा दिया अपने चैंबर का AC….बीमारी से जूझ रहे बच्चे गर्मी से थे हलाकान

वनांचल ग्रामों में किसी को सांप-बिच्छू के काटने पर झाड़-फूक कराते थे । उनका कहना है, कि अब बाईक एम्बूलेंस की सेवाएं मिलने से वनांचल ग्रामों में जागृति आई है। बाईक एम्बूलेस की सेवा मिलने से झाड़-फूक जैसे अंध विश्वास को दूर करने और गांव-घर में ही चचकी करने जैसे सामाजिक कुरूतियों को दूर करने में मददगार साबित हुई है।

ये भी पढ़ें : 2009 बैच के IAS साकेत कुमार बने गृह मंत्री अमित शाह के निजी सचिव, बिहार के रहने वाले हैं साकेत….पढ़िए इस अफसर के बारे में

कबीरधाम जिले में पांच बड़े वनांचल केन्द्र दलदली, बोक्करखार, झलमला, कुकूदर और छिरपानी में बाईक एम्बूलेस की सेवाएं मिलने से अब तक 2 हजार 268 मरीजों को इस सुविधा का सीधा लाभ मिला है। बाईक एम्बूलेंस से वनांचल क्षेत्र के 332 गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाय गया। 346 शिशुवती माताओं को प्रसव के बाद सुरक्षित घर पहुंचाय गया।

ये भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ कांग्रेस को जल्द मिल सकता है नया PCC चीफ, दिल्ली में CM बघेल और PL पुनिया के बीच मंथन जारी, नामों की सूची लेकर राहुल गाँधी से करेंगे मुलाकात….ये दिग्गज हैं PCC चीफ की रेस में सबसे आगे

1120 गर्भवती माताओं को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। 293 बच्चों को टीकाकरण एवं मौसमी बीमारियों के उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाय गया। 166 मरीजों को आपात कालीन में स्वाथ्य केन्द्र पहुंचाकर उन्हे बचाया गया। इसी प्रकार 11 मरीजों को उपस्वस्थ्य केन्द्र से रिफर कर सामुदायिक केन्द्र पहुंचाकर उन्हे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी गई।

एक क्लिक और ख़बरें खुद चलकर आएँगी आपके पास, सब्क्राइब करें सीजी न्यूज़ 24 डॉट कॉम WhatsApp अपडेट

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *