LIVE UPDATE
Trending

….इस मंत्री के OSD के ठिकानों पर विजलेंस की रेड…ओएसडी की महिला मित्र की ‘अटैची’ खोली तो निकलने लगे 30 लाख कैश, 50 लाख के जेवर और सोने के बिस्किट

– बताया जा रहा है कि रत्ना चटजी के घर की अलमारी से एक अटैची मिली है जिसे खोला गया तो उसमे 30 लाख कैश, 50 लाख के जेवर और भारी मात्रा में गोल्ड बिस्किट देखते ही वहां मौजूद अधिकारी भी हैरान थे. अब निगरानी की टीम इस मामले में हर एंगल से जांच में जुट गयी है.

बिहार सरकार लगातार भ्रष्टाचार अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर रही है, विजलेंस की टीम ने बीते दिनों समस्तीपुर में सीओ और थानेदार को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था, ताजा मामला बिहार सरकार के खनन मंत्री जनक राम के ओएसडी मृत्युंजय कुमार से जुड़ा है, स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने मृत्युंजय कुमार, उनके भाई धनंजय कुमार, महिला मित्र रत्ना चटर्जी के पटना, कटिहार, अररिया के अलग- अलग ठिकानों पर एक साथ रेड किया. कटिहार में रिटायर्ड सीडीपीओ रत्ना चटर्जी के आवास पर विशेष निगरानी इकाई की छापेमारी में उनके आवास से 30 लाख नगद, 50 लाख से अधिक के जेवर, कई सोने की बिस्किट और कई कागजात बरामद हुआ है, बताया जा रहा है कि रत्ना चटजी के घर की अलमारी से एक अटैची मिली है जिसे खोला गया तो उसमे 30 लाख कैश, 50 लाख के जेवर और भारी मात्रा में गोल्ड बिस्किट देखते ही वहां मौजूद अधिकारी भी हैरान थे |

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जाता है कि रत्ना चटर्जी खनन विभाग के ओएसडी मृत्युंजय कुमार की करीबी मित्र हैं और उनके कई अलमीरा भी इसी आवास में मौजूद थे. फिलहाल निगरानी के डीएसपी चंद्र भूषण ने मामले की प्रारंभिक पुष्टि करते हुए कहा कि हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और रत्ना चटर्जी और ओएसडी मृत्युंजय कुमार के बीच संबंध को लेकर भी जांच कर रहे हैं. बता दें, रत्ना चटर्जी को 2011 में विजिलेंस की टीम ने घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा था, जिसके बाद से रत्ना चटर्जी को पद से बर्खास्त कर दिया गया था.

महिला मित्रों के नाम पर है संपत्ति

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि मृत्युंजय कुमार बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है. उनपर आरोप है कि जहां भी सेवा काल में रहे हैं दबदबे के साथ भ्रष्टाचार किया है. इनके खिलाफ जब भी शिकायत जाती थी तो प्रभावित कर सबकुछ मैनेज कर लेते थे. बताया जा रहा है कि मृत्युंजय कुमार के भाई धनंजय कुमार एवं इनके महिला मित्र के नाम पर बिहार, पश्चिम बंगाल समेत दूसरे राज्यों में अरबों की सम्पत्ति है. मृत्युंजय कुमार पर U/S 12(1)(b) r/w 13(2) PC Act 1988 और 120 (B) IPC की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है.

कई सफेदपोश चेहरे आ सकते हैं सामने

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिहार में एक तरफ खनन विभाग में भारी भ्रष्टाचार की जांच हो रही है और कार्रवाई के बीच मंत्री के ओएसडी के ठिकाने से करोड़ों की सम्पत्ति का मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है. वहीं इस बात की संभावना बनती नजर आ रही है कि आने वाले दिनों में इसके जद में कई और सफेदपोश चेहरे आ सकते हैं.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *