LIVE UPDATE

आजादी का अमृत महोत्सव: छत्तीसगढ़ से विद्यार्थियों का चयनित दल आनंद-गुजरात के लिए रवाना

एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम अंतर्गत गुजरात के 5 दिवसीय भ्रमण पर रहेगा दल

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दल में 54 प्रतिभागी शामिल

”आजादी का अमृत महोत्सव” एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य से 50 विद्यार्थी एवं चार सहयोगी शिक्षक सहित कुल 54 प्रतिभागी 24 जुलाई 2022 को प्रातः 4.05 बजे आनंद गुजरात हेतु दुर्ग से रवाना हो गए हैं। विद्यार्थियों और शिक्षकों का यह दल दुर्ग से पूरी गांधीधाम सुपरफास्ट ट्रेन से रवाना हुआ। यह दल गुजरात राज्य के 5 दिवसीय भ्रमण पर रहेगा। वहां कार्यक्रम के तहत प्रत्येक दिवस अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। गुजरात में इंस्टीट्यूट आफ रूरल मैनेजमेंट आनंद छत्तीसगढ़ राज्य के विद्यार्थियों का मेजबानी करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम भारत में राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने मानव संसाधन विकास मंत्रालय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम है। कार्यक्रम के अंतर्गत भारत के समस्त राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को एक दूसरे के साथ मैट्रिक्स कर जोड़ा गया है। छत्तीसगढ़ राज्य का साझा राज्य गुजरात राज्य है। इसके तहत दल में शामिल 50 विद्यार्थियों में से 25 विद्यार्थी स्कूल शिक्षा विभाग और 25 विद्यार्थी उच्च शिक्षा विभाग से चयनित हैं। टीम 30 जुलाई 2022 को ट्रेन से वापसी कर रात्रि 10.30 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी। उक्त कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग से चयनित विद्यार्थियों में रायपुर, दुर्ग, कांकेर तथा बालोद से 4-4 विद्यार्थी और बेमेतरा से 3 विद्यार्थी सहित केंद्रीय विद्यालयों से 3 विद्यार्थी तथा नवोदय विद्यालय से 3 विद्यार्थी चयनित हैं।

उक्त टीम के साथ सहयोगी शिक्षक के रूप में सीएससी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मठपारा रायपुर के शिक्षक श्री विक्रम कुमार त्यागी तथा शिक्षक पीजी उमाठे, कन्या पूर्व माध्यमिक शाला शांति नगर रायपुर श्रीमती रीता मंडल शामिल हैं। प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने टीम को सफल भ्रमण हेतु शुभकामनाएं दी है। कार्यक्रम प्रभारी सहायक संचालक, समग्र शिक्षा श्री अजय पिल्लई, सहायक कार्यक्रम अधिकारी, समग्र शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय श्रीमती नीलम कुशवाहा ने भ्रमण को मूर्त रूप देने में सहयोग किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *