LIVE UPDATE
Trending

SSP की बड़ी कार्रवाई: दो बच्चियों से दुष्कर्म मामले में पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SI लाइन अटैच, ASP को जांच की जिम्मेदारी

cgnews24 Team
लेखक:

cgnews24 Team

रायपुर, 12 जून 2026. बिलासपुर में 7 वर्षीय दो मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले ने पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। मामले में लापरवाही और समझौते के लिए दबाव बनाने के आरोप सामने आने के बाद एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है।

एसएसपी Rajnish Singh ने सिरगिट्टी थाना में पदस्थ उप निरीक्षक (SI) शीतला प्रसाद त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जिम्मेदारी एएसपी Rashmit Kaur Chawla को सौंपी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस की वर्दी में सोता मिला आरक्षक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; SP ने किया सस्पेंड
CG-पुलिस की वर्दी में सोता मिला आरक्षक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; SP ने किया सस्पेंड
June 18, 2026
सक्ती, 18 जून 2026: जिले के रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक जगजीवन टोण्डे (क्रमांक 48) को अनुशासनहीनता और कर्तव्य के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समझौते के दबाव के आरोप

पीड़ित बच्चियों की माताओं ने आरोप लगाया है कि शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचने पर SI द्वारा मामले में समझौता करने का दबाव बनाया गया था। इसके बाद परिजनों ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

आरोपी नाबालिग पर गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय नाबालिग पर आरोप है कि उसने 7 वर्षीय दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। परिजनों ने बताया कि आरोपी बच्चों को चॉकलेट खिलाने के बहाने ले जाता था और बाद में उनके साथ गलत कृत्य करता था। पीड़िताओं ने यह भी बताया कि उन्हें रस्सी से बांधकर रखा जाता था।

ये खबर भी पढ़ें…
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे रायपुर: एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, जैन समाज के आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में होंगे शामिल
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे रायपुर: एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, जैन समाज के आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में होंगे शामिल
June 18, 2026
रायपुर, 18 जून 2026। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के सख्त निर्देश

एसएसपी ने एएसपी को मामले की गहराई से जांच कर जल्द से जल्द चालान (अभियोग पत्र) कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हर सप्ताह प्रगति रिपोर्ट देने को भी कहा गया है। एसएसपी  का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
रेल यात्रियों से चोरी के जेवर खरीदने वाला नागपुर का सराफा कारोबारी गिरफ्तार, GRP ने 9 ग्राम सोना किया बरामद
रेल यात्रियों से चोरी के जेवर खरीदने वाला नागपुर का सराफा कारोबारी गिरफ्तार, GRP ने 9 ग्राम सोना किया बरामद
June 18, 2026
बिलासपुर, 18 जून 2026. रेल यात्रियों के सामान और जेवरात चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय महिला गिरोह के खिलाफ कार्रवाई में जीआरपी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp