Trending

CG-मोहर्रम को लेकर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला; डीजे, बैंड-बाजा और आतिशबाजी पर रोक, अनदेखी पर होगी कार्रवाई


रायपुर, 12 जून 2026. छत्तीसगढ़ में इस वर्ष मुहर्रम को लेकर राज्य वक्फ बोर्ड ने अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, मुहर्रम अब शरियत के मुताबिक मनाया जाएगा और इस दौरान बैंड-बाजा तथा आतिशबाजी पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।

वक्फ बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जारी नियमों का पालन सभी मस्जिद समितियों, इंतेजामिया और आयोजन समितियों के लिए अनिवार्य होगा। आदेश की अनदेखी करने पर संबंधित संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और नियम उल्लंघन की स्थिति में 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाने का प्रावधान भी रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cg moharram news

बोर्ड ने सभी आयोजकों से अपील की है कि धार्मिक कार्यक्रमों का संचालन पूरी गंभीरता, अनुशासन और धार्मिक मर्यादा के साथ किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार का विवाद या अव्यवस्था उत्पन्न न हो और धार्मिक माहौल शांतिपूर्ण बना रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वक्फ बोर्ड ने यह भी कहा है कि आयोजनों के दौरान किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का पालन सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp