LIVE UPDATE

BJP प्रत्याशियों की फेक सूची सोशल मीडिया में वायरल!….भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक समेत कई दिग्गज मंत्रियों का नाम, लोरमी से तोखन साहू, तो रायपुर से मूणत का नाम गायब

विधानसभा चुनाव से पहले इन दिनों सोशल मीडिया में एक के बाद एक दोनों राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों का नाम की सूची जमकर वायरल हो रही हैं | कुछ दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम के फेक सूची वायरल होने से काँग्रेस में हड़कंप मच गया था, जिसके बाद अब इसी तरह से आज बीजेपी के 20 नामों के प्रत्याशियों की फर्जी सूची वायरल हो रही है, इस सूची के वायरल होते ही भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है |

पिछले एक-दो दिन से व्हाट्सप ग्रुप में बीजेपी के 20 विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की नाम और उनके विधानसभा क्षेत्र की फेक सूची वायरल हो रही है | वायरल सूची में बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं का नाम शामिल है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, समेत कई दिग्गज भाजपा मंत्री और नेताओं का नाम शमिल है |

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai का मैराथन कार्यक्रम, Convocation से मंत्रालय तक कई कार्यक्रम तय, पूरा शेड्यूल जारी
CM Vishnu Deo Sai का मैराथन कार्यक्रम, Convocation से मंत्रालय तक कई कार्यक्रम तय, पूरा शेड्यूल जारी
May 15, 2026
रायपुर, 15 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 15 मई 2026, शुक्रवार का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा कोर कमेटी में अमर अग्रवाल की एंट्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर, अमर ने पार्टी का जताया आभार
CG-भाजपा कोर कमेटी में अमर अग्रवाल की एंट्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर, अमर ने पार्टी का जताया आभार
May 15, 2026
बिलासपुर, 15 मई 2026. छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल को “छत्तीसगढ़ भाजपा कोर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस सूची में राजनांदगांव से मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक को बिल्हा से, कोटा से काशीराम साहू, कोंडागांव से लता उसेंडी का नाम, कवर्धा से अभिषेक सिंह का नाम, कुरुद से अजय चंद्राकर, चंद्रपुर से युद्ध वीर सिंह, कुनकुरी से भरत साय, मरवाही से समीरा पैकरा, पंडरिया से डॉ सियाराम साहू, लोरमी से गुरमीत सलूजा, मारो से डायल दास बघेल, सजा से संतोष बाफना, बस्तर से कमल भंज देव, खैरागढ़ से कोमल जंघेल, रायपुर ग्रामीण से नंदे साहू, रायपुर एक से बृजमोहन अग्रवाल ,रायपुर दो से सुनील सोनी, रायपुर तीन से संजय श्रीवास्तव जैसे कई बीजेपी के नेताओं का नाम सूची में शामिल है |  कई लोग इससे सही मानकर बधाई देने का सिलसिला शुरू कर दिए हैं | इस सूची में लोरमी विधायक तोखन साहू के नाम नहीं होने से एक चर्चा का विषय बना हुआ हैं | वर्तमान विधायक तोखन साहू की जगह लोरमी बीजेपी जिला अध्यक्ष गुरमीत सलूजा का नाम लिखा गया है | भाजपा इस सूची को पूरी तरह से फेक बता रही है |

ये खबर भी पढ़ें…
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: 19 मई को बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, मुख्यमंत्री ने ली हाई लेवल मीटिंग
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: 19 मई को बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, मुख्यमंत्री ने ली हाई लेवल मीटिंग
May 15, 2026
रायपुर 15 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles